MP News: बाल विवाह रोकने सभी पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभा, चलेगा अभियान, गांव-गांव पहुंचेगी टीम

बाल विवाह रोकने सभी पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभा, चलेगा अभियान, गांव-गांव पहुंचेगी टीम
मप्र में बाल विवाह रोकने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग प्रदेशभर में विशेष अिभयान चलाएगा। अिभयान के तहत 27 नवंबर को सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाएं होंगी।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मप्र में बाल विवाह रोकने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग प्रदेशभर में विशेष अिभयान चलाएगा। अिभयान के तहत 27 नवंबर को सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाएं होंगी। इसमें बाल विवाह मुक्त भारत का संकल्प लिया जाएगा। विभागीय मंत्री निर्मला भूरिया ने बताया कि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति खत्म करने के लिए सरकारी प्रयासों के साथ समाज की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है। बाल विवाह रोकने के लिए केंद्र सरकार ने इसके लिए निर्देश दिए है कि 21 अक्टूबर से 21 दिसंबर तक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाए। इसके तहत प्रदेश के सभी जिलों को अभियान के तहत विवाह मुहूर्तों और सामूहिक विवाह आयोजनों पर नजर रखी जाएगी। बाल विवाह की आशंका को देखते हुए निगरानी बढ़ाने, समुदाय को जागरूक करने और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई पर जोर दिया गया है।

27 नवंबर को बाल विवाह उन्मूलन अंतर्राष्ट्रीय दिवस है। इस अवसर पर प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं लगेंगी। इनमें ग्रामीण जनप्रतिनिधियों, महिलाओं, युवाओं और सामाजिक संगठनों की सहभागिता से बाल विवाह नहीं करने और न होने देने की सामूहिक शपथ दिलाई जाएगी। गांवों में बाल विवाह के दुष्परिणामों, कानूनी प्रावधानों और बच्चों के अधिकारों की जानकारी दी जाएगी। शहरों में भी वार्ड स्तरीय बैठकों और सामुदायिक कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता का संदेश पहुंचाया जाएगा।

सूचना मिलते ही होगी कार्रवाई

अभियान के दौरान संभावित बाल विवाह के प्रकरणों की पहचान, सूचना संकलन और त्वरित कार्रवाई के लिए जिला स्तर पर विशेष समन्वय स्थापित किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस, बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा अन्य संबंधित संस्थाएं मिलकर कार्रवाई करेंगी। विशेष रूप से देवउठनी ग्यारस और अन्य विवाह मुहूर्तों के दौरान होने वाले सामूहिक विवाह आयोजनों पर निगरानी रहेगी।

Created On :  

Tags

Next Story