Bhopal News: कांग्रेस की 26 को भोपाल में वोट चोरी के खिलाफ रैली, एक लाख से अधिक लोगों को जुटाने का लक्ष्य

कांग्रेस की 26 को भोपाल में वोट चोरी के खिलाफ रैली, एक लाख से अधिक लोगों को जुटाने का लक्ष्य
वोट चोरी, भ्रष्टाचार और कुशासन को लेकर कांग्रेस भोपाल में 26 मार्च को रैली निकालेगी। इसके लिए एक लाख से अधिक लोगों को जुटाने का टारगेट रखा गया है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेशभर के कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं से भोपाल पहुंचने का आह्वान किया है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। वोट चोरी, भ्रष्टाचार और कुशासन को लेकर कांग्रेस भोपाल में 26 मार्च को रैली निकालेगी। इसके लिए एक लाख से अधिक लोगों को जुटाने का टारगेट रखा गया है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेशभर के कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं से भोपाल पहुंचने का आह्वान किया है।

पटवारी ने कहा कि आगामी 26 नवंबर को भोपाल में भाजपा की वोट चोरी, भ्रष्टाचार और अराजकता के खिलाफ विशाल मार्च आयोजित करने की तैयारियां की जा रही। इस मार्च के जरिए भाजपा सरकार के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी। प्रदेश की जनता से जुड़े मुद्दों को व्यापक स्तर पर उठाया जाएगा। रैली को लेकर प्रदेश के सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, विधायकों, स्थानीय निकायों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के साथियों से अधिक से अधिक संख्या में भोपाल पहुंचने के लिए कहा गया है।

पटवारी ने कहा कि हमारा लक्ष्य 26 नवंबर को भोपाल में एक लाख से अधिक लोगों को एकत्रित करना है, ताकि भाजपा के कुचक्र, वोट चोरी, भ्रष्टाचार और प्रदेश में बढ़ती अराजकता के मुद्दे को आम जनता से सीधे जोड़ा जा सके। यह केवल कांग्रेस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रदेश के लोकतंत्र, जन अधिकारों और जनता की आवाज को बुलंद करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की सहभागिता से इस मार्च को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और लोकतांत्रिक मूल्यों पर हो रहे हमलों के खिलाफ कांग्रेस पूरी ताकत के साथ जनता के बीच जाएगी।

ज्ञात हो कि 1 नवंबर को दिल्ली में राहुल गांधी के कार्यक्रम में मप्र से जिन कांग्रेस पदाधिकारियों ने दूरी बनाई थी, कांग्रेस ने उन्हें पद से हटा दिया है। इसके चलते अब पटवारी द्वारा दी गई जिम्मेदारी के लिए सभी पदाधिकारी गंभीरता से उपस्थिति दर्ज करवाएंगे।

Created On :  

Tags

Next Story