MP News: NO ENTRY जोन में घुसा डंपर, महिला पत्रकार की दर्दनाक मौत; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सड़क हादसे में एक महिला पत्रकार की दर्दनाक मौत हो गई। महिला पत्रकार सपना रोज की तरह सुबह करीब 8 बजे अपने घर से दफ्तर जाने के लिए निकली थीं। वह रैपिडो बाइक बुक कर ऑफिस जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में एक बाइक सवार ने रैपिडो चालक को कट मार दिया। इससे चालक का संतुलन बिगड़ गया और पीछे बैठी सपना सड़क पर गिर गईं। तभी पीछे से आ रहे एक डंपर ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में सपना की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़े -भोपाल में गोवंश कटने के आरोप से हड़कंप, जहांगीराबाद में मोहल्ले से लेकर थाने तक बजरंग दल का हंगामा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सपना भोपाल के एक निजी न्यूज चैनल में आउटपुट विभाग में काम करती थीं। वह मूल रूप से बिहार की रहने वाली थीं। घटना सुबह 8:00 बजे कमला नगर भदभदा चौराहे के पास घटित हुई, घटना के बाद कमला नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बाइक सवार और डंपर चालक की तलाश कर रही है।
यह भी पढ़े -भोपाल में एक और थाना प्रभारी निलंबित, चुनाभट्टी TI धर्मेंद्र मौर्य पर गिरी गाज; जनसंवाद में गैरमौजूदगी बनी वजह
नो एंट्री जोन में कैसे पहुंचा डंपर?
इस हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल शहर की यातायात व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी पर खड़ा हो रहा है। जिस इलाके में डंपर की एंट्री प्रतिबंधित थी, वहां भारी वाहन आखिर कैसे पहुंचा? क्या नो एंट्री पॉइंट पर यातायात पुलिस या अन्य जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं थे? अगर मौजूद थे तो डंपर को प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश कैसे मिला? अगर नो एंट्री व्यवस्था की निगरानी के लिए कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं था, तो यह भी जांच का विषय है।
एक महिला पत्रकार की जान चली गई, लेकिन अब सवाल यह है कि इस हादसे की जिम्मेदारी कौन लेगा? क्या प्रतिबंधित क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए कोई ठोस व्यवस्था है या फिर नियम सिर्फ कागजों तक सीमित हैं?
Created On :  
