MP News: आदमपुर खंती में फिर लगी आग, इस साल चौथी घटना,कल सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

आदमपुर खंती में फिर लगी आग, इस साल चौथी घटना,कल सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई
आदमपुर खंती में बार-बार आग लगने का मामला सुप्रीम कोर्ट में भी विचाराधीन है। 17 नवंबर को इस मामले में सुनवाई होनी है। नगर निगम ने सुप्रीम कोर्ट के सामने 330 दिनों के भीतर पुराने कचरे का निस्तारण करने का लक्ष्य रखा है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की आदमपुर खंती एक बार फिर आग की घटना को लेकर चर्चा में है। सोमवार सुबह नगर निगम के प्लास्टिक रिसाइक्लिंग प्लांट में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना के बाद आग लगने की वजह को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, इसे बड़ी साजिश से जोड़कर भी आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

एक साल में चौथी बार आग

आदमपुर खंती में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। वर्ष 2026 में चार बार आग की घटना समाने आ चुकी। 16 मार्च 2026 आदमपुर खंती में भीषण आग लगी थी। 2 मई 2026 सुबह करीब 10:30 बजे आग लगी। आग का धुआं आसपास के सात गांवों तक फैल गया था। दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं।

23 अक्टूबर 2026: खंती में कचरे के ऊपरी हिस्से में आग लगी। दमकल की तीन गाड़ियों की मदद से करीब 30 मिनट में आग पर काबू पाया गया।

16 नवंबर 2026: नगर निगम के प्लास्टिक रिसाइक्लिंग प्लांट में आग लग गई। दमकल की टीमें मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं।

17 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

आदमपुर खंती में बार-बार आग लगने का मामला सुप्रीम कोर्ट में भी विचाराधीन है। 17 नवंबर को इस मामले में सुनवाई होनी है। नगर निगम ने सुप्रीम कोर्ट के सामने 330 दिनों के भीतर पुराने कचरे का निस्तारण करने का लक्ष्य रखा है।

ऐसे में सुनवाई से ठीक एक दिन पहले प्लांट में आग लगने की घटना ने नगर निगम की व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अब बड़ा सवाल यह है कि आदमपुर खंती में बार-बार आग लगने की घटनाओं पर आखिर रोक कब लगेगी? क्या आग लगने की वजह तकनीकी लापरवाही है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है? फिलहाल इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आएंगे।

Created On :  

Tags

Next Story