MP News: जन संपर्क सचिव यादव ने किया स्वरलता संध्या का शुभारंभ

जन संपर्क सचिव यादव ने किया स्वरलता संध्या का शुभारंभ
भारत रत्न लता मंगेशकर की स्मृति में भोपाल में स्वरलता संगीत संध्या का अायोजन किया गया। इसमें गीतोपचार फिल्म संगीत ऑर्केस्ट्रा की प्रस्तुति में 30 सदस्यीय बैंड ने स्वर्गीय लता मंगेशकर के गीतों को जीवंत किया।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारत रत्न लता मंगेशकर की स्मृति में भोपाल में स्वरलता संगीत संध्या का अायोजन किया गया। इसमें गीतोपचार फिल्म संगीत ऑर्केस्ट्रा की प्रस्तुति में 30 सदस्यीय बैंड ने स्वर्गीय लता मंगेशकर के गीतों को जीवंत किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भरत यादव, सचिव मप्र जनसंपर्क विभाग और एमडी मप्र सड़क विकास निगम ने की। यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गायिका कीर्ति सूद ने प्रार्थना "ओ पालनहारे" से की शुरुआत की। इससे सभागार भक्तिमय हो गया। मुख्य गायिका आकृति मेहरा ने "आ जा आ भी जा", "सुन साहिबा सुन", "मोसे छल किए जाए", "होंठों में ऐसी बात" और कीर्ति सूद ने "रजनीगंधा फूल तुम्हारे", "रात का समाँ" और "मेरे ख्वाबों में" गीतों की प्रस्तुतियां दी। अन्य कलाकारों-गाययिकाओं ने भी गीतों की प्रस्तुतियां पेश की।

मुंबई से आई वायलिन टीम के 8 कलाकारों ने संजीव राव के नेतृत्व में संगत दी। संगीत संयोजन केदार सिंह चौहान ने किया। सितार, बांसुरी, सैक्सोफोन, गिटार, की-बोर्ड, तबला, ढोलक सहित विभिन्न वाद्य यंत्रों पर कलाकारों की संगत ने पुराने दौर के फिल्म संगीत से समां बांध दिया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि दिलीप सूर्यवंशी, सीएमडी, दिलीप बिल्डकॉन, संजय अग्रवाल, जॉइंट कमिश्नर, आयकर विभाग, संजय रामटेके, जॉइंट कमिश्नर, आयकर विभाग सहित अनेक विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।

नोट - इस समाचार को फोटो के साथ प्रकाशित करने का अनुरोध है। जन संपर्क सचिव भरत यादव इसमें मुख्य अतिथि थे

Created On :  

Tags

Next Story