MP News: केंद्रीय जेल इंदौर में 108 कुंडीय महायज्ञ, कैिदयों ने दी आहुतियां, आध्यात्मिक चेतना का प्रयास

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मप्र जेल मुख्यालय के निर्देशानुसार केंद्रीय जेल इंदौर में अखिल विश्व गायत्री परिवार के माध्यम से 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ किया गया। इसका शुभारंभ डीजी जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं डॉ. वरुण कपूर और डॉ. सौम्या कपूर ने किया।
यह भी पढ़े -नागपुर ग्रामीण में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख का अफीम जब्त, मध्यप्रदेश के दो सगे भाई गिरफ्तार
डॉ कपूर ने कहा कि यज्ञ एवं संस्कार व्यक्ति के मन को शुद्ध कर जीवन में सकारात्मकता का संचार करते हैं। जेल का उद्देश्य केवल दंड देना नहीं, बल्कि बंदियों के सुधार एवं पुनर्वास के माध्यम से उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।
यह भी पढ़े -भोपाल में गोवंश कटने के आरोप से हड़कंप, जहांगीराबाद में मोहल्ले से लेकर थाने तक बजरंग दल का हंगामा
इस प्रकार के आध्यात्मिक आयोजन बंदियों में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जेल विभाग ने बंदियों को सुधार और पुनर्वास के लिए आध्यात्मिक, नैतिक एवं संस्कार आधारित गतिविधियों से जोड़ा है। इंदौर जेल में हुए महायज्ञ से बंदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव का प्रयास किया गया है। यज्ञ में कैदियाें ने यजमान बनकर हवन में आहुतियां दी।
Created On :  

