History of Aishbagh Stadium: भोपाल का ऐशबाग हॉकी स्टेडियम..कहा जाता है 'हॉकी का तीर्थ', 95 साल के इतिहास में देश को दिए कई ओलंपियन

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भोपाल में 19 नवंबर से महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 खेली जाएगी। भोपाल पहली बार इस मेगा इवेंट की मेजबानी कर रहा है। टूर्नामेंट का आगाज 19 नवंबर से हो रहा है जो कि 28 नवंबर तक खेला जाएगा। भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्थित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत के साथ चीन, जापान, साउथ कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें हिस्सा लेंगी।
इस हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन होना भोपाल के लिए बहुत खास है क्योंकि इस शहर को हॉकी की नर्सरी कहा जाता है। भोपाल को हॉकी की नर्सरी का खिताब देने में शहर की ऐतिहासिक धरोहर ऐशबाग स्टेडियम ने बड़ा योगदान दिया है। इस मैदान से निकलकर कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाया है। यह केवल एक स्टेडियम नहीं है, बल्कि शहर की आत्मा और खेल का प्रतीक है। 95 साल पुराना यह स्टेडियम भोपाल की गौरवपूर्ण खेल परंपरा का साक्षी रहा है। आइए जानते हैं ऐशबाग स्टेडियम के बारे में...
यह भी पढ़े -22 नवंबर को होगा बरखेड़ा नाथू अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर का उद्घाटन, मांडविया-मोहन यादव होंगे शामिल
नवाब हमीदुल्ला ने कराया था निर्माण
ऐशबाग स्टेडियम का निर्माण 1931 में भोपाल रियासत के नवाब हमीदुल्ला खां के संरक्षण में किया गया था। उस वक्त उन्होंने सोचा नहीं था कि यह स्टेडियम आगे चलकर देश में हॉकी का तीर्थ कहलाएगा। इस स्टेडियम में ही अभ्यास करके अस्लम शेर खान, समीर दाद और सैयद जलालुद्दीन रिजवी जैसे खिलाड़ियों ने नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर नाम कमाया था।
इस स्टेडियम में हॉकी के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ओबेदुल्ला गोल्ड कप का आयोजन होता है। यहां कई नेशनल लेवल की टीमें इस मैच को खेलने के लिए आया करती हैं। वर्ल्ड सीरीज हॉकी की टीम भोपाल बादशाह का ऐशबाग स्टेडियम होम ग्राउंड भी रहा है।
यह भी पढ़े -भोपाल की मिट्टी में बसी है हॉकी, देश को दिए कई ओलिंपियन, जानें क्यों कहा जाता है 'हॉकी की नर्सरी'
1970 के दशक तक ऐशबाग स्टेडियम 'औकाफे शाही' के स्वामित्व में था। 1974 में इसे भोपाल हॉकी संघ को सौंपा गया, जिसके बाद नगर निगम के सहयोग से इसका विकास किया गया।
समय के साथ ऐशबाग स्टेडियम कई सुविधाओं से लैस होता चला गया। साल 2009 में यहां इंटरनेशनल लेवल का पॉलीग्रास टर्फ और फ्लडलाइट सिस्टम लगाया गया था। वर्तमान में इस स्टेडियम की दर्शक क्षमता 15 हजार लोगों की है।
Created On :  

