MP News: लोकायुक्त के दो पत्र मिलने के बाद सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के एसीएफ संजीव शर्मा निलम्बित

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मप्र शासन ने लोकायुक्त के दो पत्र मिलने के बाद आय से 560 प्रतिशत अधिक सम्पत्ति मिलने पर सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (पचमढ़ी, जिला नर्मदापुरम) के सहायक वन संरक्षक संजीव कुमार शर्मा को बुधवार को निलम्बित कर दिया है।
यह भी पढ़े -खनन की अनुमति से पहले विधायक की अनुशंसा जरूरी? सचिन बिरला के पत्र पर सियासत तेज, कांग्रेस ने बताया 'शुद्ध लूट'
निलम्बन काल में उनका मुख्यालय कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख भोपाल तय किया गया है। शर्मा के पद का प्रभार फील्ड डायरेक्टर सतपुड़ा टाइगर रिजर्व ने अनुदेशक वनरक्षक प्रशिक्षण शाला पचमढ़ी अरुण कुमार रायकुंवर को सौंप दिया है।
यह भी पढ़े -बाल ठाकरे की तस्वीर फाड़ने पर बवाल, शाइना एनसी के खिलाफ शिवसेना (यूबीटी) का प्रदर्शन, हिरासत में उद्धव गुट के कई कार्यकर्ता
संजीव कुमार शर्मा के निलम्बन आदेश में कहा गया है कि लोक आयुक्त कार्यालय के पत्र दिनांक 16 नवम्बर 2026 द्वारा अवगत कराया गया है कि सहायक वनरक्षक के विरुद्ध भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत अपराध दिनांक 14 नवम्बर 2026 को पंजीबद्ध किया जाकर सर्च कार्यवाही की गयी। प्रकरण विवेचना में है। पुन: लोकायुक्त ने पत्र दिनांक 17 नवम्बर 2026 के द्वारा अवगत कराया है कि शर्मा के विरूद्ध आय से अधिक संपत्ति का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान किया जा रहा है। यह कृत्य मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 में निहित नियमों का उल्लंघन है। इसलिये शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
Created On :  

