मध्य प्रदेश न्यूज: खनन की अनुमति से पहले विधायक की अनुशंसा जरूरी? सचिन बिरला के पत्र पर सियासत तेज, कांग्रेस ने बताया 'शुद्ध लूट'

खनन की अनुमति से पहले विधायक की अनुशंसा जरूरी? सचिन बिरला के पत्र पर सियासत तेज, कांग्रेस ने बताया शुद्ध लूट
मध्यप्रदेश में खनन गतिविधियों को लेकर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का एक पत्र सामने आने के बाद कांग्रेस ने सरकार और विधायक पर सवाल उठाए हैं।

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। मध्यप्रदेश में खनन गतिविधियों को लेकर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का एक पत्र सामने आने के बाद कांग्रेस ने सरकार और विधायक पर सवाल उठाए हैं, विधायक सचिन बिरला ने जिला प्रशासन, खनिज विभाग व एसडीएम को पत्र लिखकर मांग की है कि उनके विधानसभा क्षेत्र में किसी भी नई खनन लीज, अस्थायी अनुमति या खनन संबंधी स्वीकृति जारी करने से पहले उन्हें अनिवार्य रूप से अवगत कराया जाए और उनकी अनुशंसा प्राप्त की जाए।

विधायक ने क्षेत्र में पहले से संचालित और प्रस्तावित खनन गतिविधियों की जानकारी भी अपने कार्यालय को उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने आग्रह किया है कि पूर्व सूचना और आवश्यक परीक्षण के बिना नई खनन अनुमति जारी नहीं की जाए।

यह भी पढ़े -मध्य प्रदेश BJP का संगठन पर फोकस, जिला अध्यक्षों और प्रभारियों के साथ हेमंत खंडेलवाल ने की बैठक

कांग्रेस ने उठाए सवाल, बताया 'शुद्ध लूट'

विधायक के इस पत्र को लेकर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरोलिया माली ने इसे 'शुद्ध लूट' करार देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों का काम जनता के हितों की रक्षा करना और क्षेत्र का विकास सुनिश्चित करना है, न कि सरकारी व्यवस्था और प्रशासनिक प्रक्रियाओं पर व्यक्तिगत नियंत्रण स्थापित करना।

फिलहाल सचिन बिरला के पत्र ने प्रदेश की सियासत में नया विवाद खड़ा कर दिया है। अब देखना होगा कि सरकार और जिला प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाते हैं।

Created On :  

Tags

Next Story