Delhi Politics: आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने रद्द किया पार्षद का चुनाव, 4 साल बाद बीजेपी उम्मीदवार विजयी घोषित

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। साउथ दिल्ली के पुष्प बिहार वार्ड नंबर 166 से पार्टी के पार्षद अरुण नवारिया की पार्षदी चली गई है। कोर्ट ने उनका चुनाव रद्द कर दिया है। वहीं, चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी उम्मीदवार नरेश को विजयी घोषित कर दिया है।
क्यों छिनी पार्षदी?
साउथ दिल्ली के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव कुमार अग्रवाल ने 18 नवंबर को अरुण नवारिया को पद से हटाने का फैसला सुनाया। कोर्ट के मुताबिक अरुण ने चुनाव वक्त अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक केसों की जानकारी छिपाई थी। उन्होंने यह भी नहीं बताया था कि इस मामले में उन्हें सजा मिल चुकी है।
यह भी पढ़े -आठवले ने कहा - आपातकाल लगाने वाले दे रहे संविधान और लोकतंत्र की दुहाई, केंद्र के खिलाफ भ्रामक दुष्प्रचार कर रहा विपक्ष
हलफनामे में छिपाई जानकारी
नवारिया के खिलाफ दिल्ली के अंबेडकर नगर थाने में एफआईआर (नंबर 11/2010) दर्ज हुई थी। उन्हें इस मामले में सजा भी हो चुकी थी। लेकिन 2022 में हुए दिल्ली एमसीडी चुनाव के हलफनामे में उन्होंने ये जानकारी नहीं दी थी।
कोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए कहा कि उम्मीदवार के बारे में पूरी जानकारी देना आवश्यक है। जानकारी छिपाने से मतदाताओं के ''नो योर कैंडिडेट' यानी अपने उम्मीदवार को जानने के अधिकार का उल्लंघन हुआ। कोर्ट ने इसे गलत आचरण मानते हुए नवारिया का चुनाव रद्द कर दिया।
यह भी पढ़े -कच्चा तेल 95 डॉलर के पार पहुंचा, फिर भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, जानें दिल्ली, मुंबई समेत प्रमुख शहरों के नए रेट
बीजेपी उम्मीदवार ने कोर्ट दाखिल की थी याचिका पुष्प बिहार वार्ड नंबर 166 में पार्षदी के लिए 4 दिसंबर 2022 को मतदान हुआ था। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी के अरुण नवारिया को 13 हजार 271 वोट मिले थे। वहीं, बीजेपी उम्मीदवार नरेश को 10 हजार 114 वोट मिले थे। इस तरह नरेश चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे थे।
चुनाव का रिजल्ट आने के बाद नरेश ने कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। उन्होंने आप उम्मीदवार की जीत को कोर्ट में चुनौती दी थी। उनका आरोप था कि नवारिया ने नामांकन के वक्त कई अहम जानकारियां छिपाई थीं।
कोर्ट ने नरेश की याचिका पर सुनवाई करते हुए आप के नवारिया की पार्षदी रद्द कर दी। वहीं, कोर्ट ने बीजेपी उम्मीदवार नरेश को निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया। इस तरह दिल्ली एमसीडी में आम आदमी पार्टी का एक पार्षद कम हो गया।
Created On :  

