Azam Khan Release: आजम खान की रिहाई पर अखिलेश का बड़ा बयान, शायराना अंदाज में सरकार पर हमला

आजम खान की रिहाई पर अखिलेश का बड़ा बयान, शायराना अंदाज में सरकार पर हमला
समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान गाजियाबाद की जेल से रिहा हो गए हैं। उनकी रिहाई के बाद अब राजनीति भी शुरू हो गई है। इस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान गाजियाबाद की जेल से रिहा हो गए हैं। उनकी रिहाई के बाद अब राजनीति भी शुरू हो गई है। इस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने शायराना अंदाज में सरकार पर निशाना साधा है। आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत के बाद बुधवार को यह राहत मिली है।

सपा प्रमुख ने इस मामले में क्या कहा?

अखिलेश यादव ने आजम खान की रिहाई पर कहा, "आजम खान साहब की रिहाई ने इंसाफ पर ऐतबार को बढ़ाया है।" उन्होंने आगे शायराना अंदाज में कहा, "जब जुल्म और ज्यादती हो जाए बेहद के पार, तो समझो आ गया है हुक्मरानों का अंतकाल।" उनकी यह प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

रिहा होने के बाद आजम खान क्या बोले?

गाजियाबाद की जेल से बाहर आने के बाद आजम खान ने बयान दिया, "मेरा वही कहना है, जो मैंने हमेशा कहा है। शिक्षा का मंदिर एक मुसलमान ने बनाया है, यह उसकी सजा है।"

उनकी रिहाई की सूचना मिलते ही जेल के बाहर समर्थकों की भीड़ जुट गई। इसके बाद वह ब्लैक स्कॉर्पियो में बैठकर जेल परिसर से बाहर निकले। इस दौरान उनके समर्थकों ने उनकी गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया और लगातार 'आजम खान जिंदाबाद' के नारे लगाने लगे। उन्हें लेने के लिए उनका बेटा अब्दुल्ला आजम भी जेल पहुंचा था।

मनी लॉन्ड्रिंग का केस

गौरतलब है कि सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान बुधवार शाम को गाजियाबाद की डासना जेल से रिहा हुए। उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस चल रहा है। इस मामले में मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उनकी अंतरिम जमानत याचिका मंजूर कर ली थी। इसके बाद बुधवार को जेल की सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।

Created On :  

Tags

Next Story