UP Elections 2027: 'ऐसा लग रहा है जैसे यूरोप में हूं', गोरखपुर में अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज

डिजिटल डेस्क, गोरखपुर। यूपी विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने बचे हैं। इस सियासी रण को जीतने के लिए सभी दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के सुप्रीमों अखिलेश यादव ने गोरखपुर में रोड शो किया। इसके बाद हुई जनसभा में उन्होंने सत्ताधारी बीजेपी पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने सरकार के गोरखपुर की तुलना स्पेन से करने वाले दावे पर तंज कसा।
यह भी पढ़े -'गांव का बूथ न जीत पाने के बावजूद भी अखिलेश यादव को बनाया सीएम', जानें क्या है मुलायम सिंह के वायरल हो रहे वीडियो का सच
'ऐसा लगा यूरोप आ गया हूं'
सपा प्रमुख ने कहा कि गोरखपुर की जनता में जो उत्साह दिख रहा है। अगर आज ही वोट पड़ जाए, तो काशी का डबल जीरो गोरखपुर में भी हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि गोरखपुर आकर लगा कि मैं यूरोप में आ गया हूं। यहां पर भाजपा के झूठे वादों वाला स्पेन भी है और वेनिस भी है।
अखिलेश ने कहा कि कभी वादा किया गया था कि लखनऊ जैसी मेट्रो गोरखपुर में भी चलेगी। हर बरसात में हमारे लोग मेट्रो में नहीं चलते नाव में चलते हैं। हमारे जो मुखिया हैं, उनकी जानकारी और ज्ञान देखकर लगता है कि वो आजकल वाचस्पति हैं।
यह भी पढ़े -'181 सीटें कैसे दे सकते हैं?', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस पर भड़के सपा नेता, कहा- अकेले BJP को हराने में सक्षम
कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
अखिलेश यादव ने गोरखपुर की कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था के नाम पर गोरखपुर में गोरखधंधा खूब चल रहा है। यूपी में अगर सबसे ज्यादा कानून व्यवस्था किसी जिले में खराब है तो वह गोरखपुर ही है। यहां पुलिस विभाग का अन्याय चरम पर है।
गोरखपुर की सभी विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी की जीत का दावा करते हुए अखिलेश ने कहा कि गोरखपुर का अपमान किसी ने किया है तो इसी सरकार ने किया है। गोरख धंधे के जरिए विधान परिषद चुनाव जीत लिया गया। अगर ये नहीं होता तो सपा प्रत्याशियों की जीत होती।
Created On :  

