Elections 2027: चुनाव से पहले वोटर लिस्ट पर बड़ा अपडेट, SSR के आंकड़ों ने खोले चौंकाने वाले राज

चुनाव से पहले वोटर लिस्ट पर बड़ा अपडेट, SSR के आंकड़ों ने खोले चौंकाने वाले राज
देश में एसआईआर पर जारी सियासी बवाल के बीच एसएसआर के चौंकाने वाले आंकड़े जारी हो गए हैं।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। देश में एसआईआर पर जारी सियासी बवाल के बीच एसएसआर के चौंकाने वाले आंकड़े जारी हो गए हैं। दरअसल, अगले साल उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में होने वाले चुनाव से पहले लगभग 20।40 लाख वोटर्स का इजाफा देखने को मिला है।

उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां पर SIR के बाद प्रकाशित सूची की तुलना में एसएसआर (विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण) में 18।56 लाख वोटर्स बढ़े हैं। चुनाव आयोग ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। आयोग ने कहा कि 4 जनवरी 2027 को अंतिम सूची जारी की जाएगी।

उत्तरप्रदेश

SIR के बाद कुल मतदाता- 13.38 करोड़

SSR के बाद अब कुल मतदाता- 13.58 करोड़

कितने बढ़े- 18.56 लाख

SIR से पहले कितने वोटर?- 15.44 करोड़

उत्तराखंड

SIR के बाद कुल मतदाता- 71.58 लाख

SSR के बाद अब कुल मतदाता- 72.78 लाख

कितने बढ़े- 1.19 लाख

मणिपुर

SIR के बाद कुल मतदाता- 19.60 लाख

SSR के बाद अब कुल मतदाता- 19.94 लाख

कितने बढ़े- 33,737

गोवा

SIR के बाद कुल मतदाता- 10.57 लाख

SSR के बाद अब कुल मतदाता- 10.89 लाख

कितने बढ़े- 31,815

वहीं, पंजाब में SIR की अंतिम मतदाता सूची और 'विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण' (SSR) के ड्राफ्ट रोल, दोनों में ही मतदाताओं की संख्या 2.01 करोड़ है।

एसआईआर पर बवाल के बीच चुनाव आयोग ने 15 अक्टूबर को 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में SSR कराने का आदेश दिया था। आयोग ने यह संकेत दिया था कि पांच राज्यों में अगले साल की शुरुआत में चुनाव हो सकते हैं। SSR हर साल आयोजित किया जाता है, खासकर उन राज्यों में जहां चुनाव होने वाले होते हैं।

यूपी में एसआईआर पर सियासी बवाल

403 सदस्यों वाली उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 22 मई को समाप्त हो रहा है, जबकि मणिपुर, गोवा, पंजाब और उत्तराखंड की विधानसभाओं का कार्यकाल मार्च 2027 में अलग-अलग तारीखों पर खत्म होगा।

चुनावी राज्यों में एसआईआर को लेकर बड़ा विवाद हो रहा है। खुद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यूपी एसआईआर के दौरान 1.27 करोड़ हिंदू वोटर्स के नाम कटे। वहीं मुस्लिम वोटरों की संख्या बढ़ी है। इसपर चुनाव आयोग ने आज कहा कि वो धर्म से जुड़ा कोई भी आंकड़ा नहीं देता है।

अखिलेश यादव का बड़ा आरोप

एसएसआर के आंकड़े जारी होने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि 1.27 करोड़ हिंदू वोट हटा दिए गए हैं। इसके बाद, संख्या में यह बढ़ोतरी शुरू हो गई है। मैं दावा कर सकता हूं कि बीजेपी और उसके गुप्त या अपंजीकृत लोग अब तैयार हैं। आपको मतदाता सूची में बिहार, एमपी, झारखंड और छत्तीसगढ़ के लोगों के नाम मिल जाएंगे। हम बूथ-वार तरीके से इस बढ़ोतरी की जांच करेंगे।

बता दें, बीजेपी ने वोटरों को जोड़ने के लिए अभियान शुरू किया है। जबकि, विपक्षी पार्टियां एसआईआर में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए पहले ही सुप्रीम कोर्ट जा चुकी है और सड़कों पर भी अलग अलग प्रदर्शन हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट में विपक्षी दलों की याचिका पर 9 दिसंबर को सुनवाई होगी।

Created On :  

Tags

Next Story