Congress Screening Committees: यूपी समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने किया स्क्रीनिंग कमेटी का ऐलान, जानें किसे मिली जिम्मेदारी

यूपी समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने किया स्क्रीनिंग कमेटी का ऐलान, जानें किसे मिली जिम्मेदारी
कांग्रेस ने अगले साल होने वाले 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पार्टी ने सोमवार को स्क्रीनिंग कमेटियों का ऐलान किया।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। कांग्रेस ने अगले साल होने वाले 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पार्टी ने सोमवार को स्क्रीनिंग कमेटियों का ऐलान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा इन गठित ये कमेटियां चुनाव से पहले उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाएंगी।

अजय माकन यूपी के अध्यक्ष

पार्टी ने कोषाध्यक्ष और वरिष्ठ नेता अजय माकन को यूपी स्क्रीनिंग कमेटी का प्रमुख बनाया है। उनके साथ असलम शेख और बीवी 8 श्रीनिवास सदस्य होंगे। पंजाब की जिम्मेदारी सिरिवेला प्रसाद अध्यक्ष होंगे, जबकि सचिन सावंत और निवेदिथ अल्वा सदस्य की भूमिका निभाएंगे। उत्तराखंड में दीपा दासमुंशी की अध्यक्षता वाली कमेटी में अनिल चौधरी और पाल भाई अंबालिया को शामिल किया गया है।

केजे जॉर्ज संभालेंगे गोवा की कमान

गोवा में केजे जॉर्ज की अध्यक्षता वाली स्क्रीनिंग कमेटी में सतेज डी पाटिल और शफी परंबिल सदस्य होंगे। वहीं, मणिपुर में बीएम संदीप को अध्यक्षता सौंपी गई है। उनके साथ कमेटी में हिबी ईडन और राजेश ठाकुर सदस्य के रूप में होंगे।

Created On :  

Tags

Next Story