वार-पलटवार: ABVP-RSS कनेक्शन के आरोपों पर भड़के चंद्रशेखर आजाद, कहा- 'देहरादून जाकर रिसर्च करें, सच आएगा सामने

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी हो गया है। दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर भीम आर्मी के प्रमुख और नगीना से लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद (रावण) का एक फोटो वायरल हो रहा है। जिसमें कॉलेज के दिनों में अपनी छात्र राजनीति की शुरुआत आरएसएस के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से की थी।
यह भी पढ़े -कांग्रेस ने सपा से मांगी 181 सीटें, जानें 2022 में इन पर कैसा रहा पार्टी का प्रदर्शन, कितनी सीटों पर बचा पाई जमानत?
ऐसे में चंद्रशेखर आजाद ने अब इन दोवों का खंडन किया है। उन्होंने इन दावों को खारिज करते हुए कहा, "मेरे ABVP में होने के आरोप अगर सही हुए तो राजनीति छोड़ दूंगा। उन्होंने आगे कहा, "जनता जिनको वोट दे रही है। अगर उनके मन में कोई भी शिकवा, सवाल गया तो उसका जवाब नेताओं को देना चाहिए।"
एक इंटरव्यू के दौरान एक पत्रकार ने टीवी डिबेट में कहा कि चंद्रशेखर आजाद ने ABVP और आरएसएस के छात्र संगठन से अपनी राजनीति की शुरुआत की थी। उसके बाद चंद्रशेखर ने कहा कि अगर उनके आरोप गलत हुए तो उनको टीवी पर आकर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने यह जवाब क्यों दिया, किसके कहने पर दिया मैं इस पर नहीं जाना चाहता हूं।
यह भी पढ़े -आगरा में गरजे अखिलेश यादव, कहा- PDA में 'D' का मतलब अब 'दमदार दलित', 2027 में BJP का होगा सफाया
भीम आर्मी चीफ ने कहा, उन्हें देहरादून जाकर मेरे साथ वालों और जानकारों से पूछताछ करनी चाहिए। "रिसर्च में उन्हें पता चल जाएगा कि मैं किस ग्रुप से जुड़ा रहा। मेरी राजनीतिक पहचान और विचार क्या है। यह उन्हें पता लग जाएगा, लेकिन जो उन्होंने किया उससे स्पष्ट हुआ कि भारतीय मीडिया जो है बिना रिसर्च के बहुत सारे बयान किसी को फायदा पहुंचाने और किसी का नुकसान करने के लिए देता है।"
Created On :  

