यूपी विधानसभा चुनाव 2027: आगरा में गरजे अखिलेश यादव, कहा- PDA में 'D' का मतलब अब 'दमदार दलित', 2027 में BJP का होगा सफाया

आगरा में गरजे अखिलेश यादव, कहा- PDA में D का मतलब अब दमदार दलित, 2027 में BJP का होगा सफाया

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर जुबानी जंग और रणनीति दिन-प्रतिदिन तेज होती जा रही है। इसी उत्तर-प्रदेश के पूर्व सीएम और सपा चीफ अखिलेश यादव ने कि दलित समाज भाजपा का सफाया करने जा रहा है क्योंकि सरकार ने उन पर बहुत अत्याचार किए हैं। इसके साथ ही अखिलेश ने पेपर लीक करने, प्राइमरी स्कूलों को बंद करने, अंबेडकर की मूर्तियां तोड़ने समेत कई अन्य आरोप भी लगाए।

आगरा में रविवार (15 नवंबर) को आयोजित सम्मेलन में अखिलेश यादव ने पीडीए के नारे को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा, ''अब पीडीए सिर्फ दलित नहीं, बल्कि दमदार दलित बन चुका है। सपा प्रमुख ने दावा किया कि पीडीए की बढ़ती ताकत से बीजेपी घबराई हुई है और आने वाले चुनाव में दलित, पिछड़े और वंचित समाज के लोग एकजुट होकर BJP को हराने का काम करेंगे। 2027 का चुनाव 5 प्रतिशत के मुकाबले 95 प्रतिशत लोगों की लड़ाई होगा।''

उन्होंने आगे कहा, ''पिछले 10 साल में 151 आंबेडकर जी की मूर्तियां तोड़ दी गईं। कार्रवाई तो किसी ने नहीं की, लेकिन बाबा भीमराव अंबेडकर जी की लगभग 200 मू्र्तियां तोड़ी हैं। वो सिर्फ मूर्तियां नहीं तोड़ते हैं, वो संविधान पर भी हमला करते हैं। संविधान है तो हक है। संविधान है तो लोकतंत्र बचेगा। जो लोग डबल इंजन की बात करते हैं, डबल जीरो की हार हुई है। हमारे दमदार लोग थे, हमारे साथ खड़े रहे।''

यूपी के पूर्व सीएम ने हमला बोलते हुए कहा, ''जेन जी, जेन अल्फा सरकार के खिलाफ है। इसने ना सिर्फ सरकार को झुकाया बल्कि युवाओं की जो मांग थी उसे भी मानना पड़ा। पेपर लीक नहीं होता है, बीजेपी के लोग पेपर लीक कराने का काम करते हैं और परीक्षा रद्द हो जाती है। सबसे ज्यादा पेपर लीक यूपी में हुए हैं। 20 से ज्यादा पेपर लीक हुए। ऐसा करने वाले ये कौन लोग हैं, सरकार में बैठे लोग हैं।''

Created On :  

Tags

Next Story