राहुल के फोन टैपिंग आरोप पर BJP का पलटवार, शाहनवाज बोले- मुद्दाविहीन हो चुके हैं राहुल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राहुल गांधी के फोन टैपिंग के आरोपों को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोला है। भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी के दावों को गलत बताते हुए उनसे आरोपों के सबूत पेश करने की मांग की है। दिल्ली में भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी मुद्दाविहीन हो चुके हैं और अब चर्चा में बने रहने के लिए फोन टैपिंग का आरोप लगा रहे हैं।
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी ने SIR को लेकर आंदोलन शुरू किया था, लेकिन वह फ्लॉप हो चुका है। अब देश में इस मुद्दे को लेकर कहीं कोई आंदोलन नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी के सभी मुद्दे विफल हो गए, तब उन्होंने नया आरोप लगाना शुरू कर दिया। उनके फोन टैप करने में किसी की कोई दिलचस्पी नहीं है। यह गलत आरोप है। भाजपा नेता आरपी सिंह ने भी राहुल गांधी के आरोपों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी के पास फोन टैपिंग से जुड़े कोई सबूत हैं तो उन्हें अदालत में पेश करना चाहिए या किसी जांच एजेंसी को देना चाहिए। सिंह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को रोज नए आरोप लगाने और झूठ बोलने की आदत हो गई है।
यह भी पढ़े -कर्नाटक फोन टैपिंग विवाद कुमारस्वामी ने सीएम सिद्धारमैया पर शासन की अनदेखी करने का आरोप लगाया
इस मामले में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश की अर्थव्यवस्था और शांति व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने का असफल प्रयास कर रहे हैं। पाठक ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस की गतिविधियों को समझती है और उसे कभी माफ नहीं करेगी। फोन टैपिंग के मुद्दे पर भाजपा नेताओं के इन बयानों से कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक टकराव बढ़ गया है। भाजपा ने राहुल गांधी से अपने आरोपों के समर्थन में सबूत देने की मांग की है।
Created On :  

