यूपी में सीट बंटवारे पर कांग्रेस का बड़ा मंथन!: खरगे की बैठक में राहुल-प्रियंका होंगे शामिल, सपा को 181 सीटों का प्रस्ताव?

खरगे की बैठक में राहुल-प्रियंका होंगे शामिल, सपा को 181 सीटों का प्रस्ताव?
उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी रणनीतियां तेज हो गई हैं। इस बीच कांग्रेस ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार यानी 16 नवंबर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अहम बैठक बुलाई है।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी रणनीतियां तेज हो गई हैं। इस बीच कांग्रेस ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार यानी 16 नवंबर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अहम बैठक बुलाई है। यह मीटिंग सुबह 11 बजे होने वाली है, जिसमें यूपी में सीट शेयरिंग को लेकर रणनीति तैयार की जा सकती है।

बैठक में कौन-कौन होंगे शामिल?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कल की कांग्रेस बैठक में सीट शेयरिंग को लेकर कोऑर्डिनेशन कमेटी बनाए जाने पर चर्चा होगी। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की PCC लिस्ट पर भी आखिरी मुहर लग सकती है। बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, यूपी पार्टी प्रमुख आराधना मिश्रा, वर्किंग प्रेसिडेंट इमरान मसूद समेत सभी सह-प्रभारी भी शामिल होने वाले हैं।

200 सीटों पर चुनाव लड़ने की अटकलें

इससे पहले खबर मिली थी कि कांग्रेस 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि, खबर है कि कांग्रेस ने करीब 181 सीटों की लिस्ट समाजवादी पार्टी को सौंप दी है। इस पर 17 नवंबर को बातचीत होने की जानकारी मिली है। इस दौरान कांग्रेस और सपा की कमेटियों के सदस्य एक-एक सीट पर गहन मंथन करेंगे। इसके बाद शीर्ष नेतृत्व की ओर से इसका ऐलान किया जाएगा।

गठबंधन की बैठक से पहले कांग्रेस की मीटिंग

उत्तर प्रदेश में साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसको लेकर सभी पार्टियां सक्रिय हो गई हैं। इस बीच कांग्रेस-सपा गठबंधन की 17 नवंबर, 2026 को औपचारिक बैठक होने वाली है। जानकारी के मुताबिक, यह मीटिंग लखनऊ में होने वाली है। इस दौरान सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर चर्चा होनी तय मानी जा रही है, जिसमें दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बता दें कि कांग्रेस की यह बैठक गठबंधन की मीटिंग से एक दिन पहले हो रही है।

Created On :  

Tags

Next Story