'Belonging: A Journey of Love' Launch Event: किताब के लॉन्चिंग प्रोग्राम में बोलीं सोनिया गांधी, कहा- राहुल और प्रियंका की वजह से हो पाया संभव, कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के आईटीसी मौर्य होटल में कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग : ए जर्नी ऑफ लव' की सोमवार को औपचारिक लॉन्चिंग हुई। इस मौके पर इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेता शामिल हुए लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान कैप्टन अमरिंदर सिंह की मौजूदगी ने खींचा जो पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार के बीच में बैठे दिखाई दिए।
किताब लिखने के लिए राहुल और प्रियंका ने किया प्रेरित- सोनिया गांधी
सोनिया गांधी ने अपनी किताब के लॉन्चिंग कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल और प्रियंका गांधी ने उन्हें बुक लिखने के लिए प्रेरित किया था। मेरे लिए किताब लिखना बहुत मुश्किल था। हमारे परिवार के बारे में बहुत सी बातें ऐसी फैलाई गईं जो सच नहीं थीं। लोगों के सामने सही सच्चाई लाने के लिए मैंने यह किताब लिखी।
बुक लॉन्चिंग कार्यक्रम में कौन-कौन नेता शामिल हुए?
इस कार्यक्रम में इंडिया ब्लॉक गठबंधन के कई दिग्गज नेता शामिल हैं, जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, तमिलनाडु के CM सी. जोसेफ विजय, कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार, तेलंगाना के सीएम ए. रेवंत रेड्डी, जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला, नेशनल कॉन्फ्रेंस के चीफ फारूक अब्दुल्ला, समाजवादी पार्टी (SP) के मुखिया अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पहुंचे।
इसके अलावा, तृणमूल कांग्रेस (TMC) से राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी, PDP चीफ महबूबा मुफ्ती, पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर संह, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम, कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक, सांसद तारिक अनवर, अशोक गहलोत, सांसद मनिकम टैगोर, मधु यक्षी गौड़ भी कार्यक्रम में पहुंचे हैं।
सोनिया गांधी की आत्मकथा बिलॉन्गिंग- अ जर्नी ऑफ लव के सामने आते ही राजनीतिक उथल-पुथल तेज हो गई। किताब व्यापक रूप से चर्चा में आ गई। बता दें, सोनिया की किताब 10 नवंबर, 2026 को सबसे पहले जारी हुई थी।
किताब में सोनिया गांधी ने अपने और अपने पति राजीव गांधी की मुलाकात, निजी और पारिवारिक जीवन, स्वास्थ्य से जुड़ी बातों के साथ-साथ देश की राजनीतिक घटनाओं के बारे में भी जिक्र किया। जिसके बाद देश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) और अन्य NDA सहयोगी पार्टियों ने उनकी किताब पर निशाना साधा।
Created On :  
