Delhi High Court News: 'गुमराह कर रहे हैं आप...', दिल्ली हाई कोर्ट की केजरीवाल-सिसोदिया को फटकार, 3 हफ्ते में मांगा जवाब

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने एक अवमानना के मामले में आम आदमी पार्टी के नेताओं को सुनवाई के दौरान फटकार लगाई है। यह मामला जस्टिस स्वर्ण कांता के खिलाफ की गई टिप्पणियों से जुड़ा है। इस केस में AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत अन्य नेताओं के नाम शामिल हैं। अभी तक अदालत में आप नेताओं ने अपना जवाब दाखिल नहीं किया है। इस वजह से आप नेताओं की खिंचाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि उनकी तरफ से गुमराह किया जा रहा है।
यह भी पढ़े -मंत्री कपिल मिश्रा के ऑफिस के बाहर 18 से 20 राउंड फायरिंग, एक युवक की मौत, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
कोर्ट ने जवाब दाखिल करने की जारी की डेडलाइन
इस मामले की जस्टिस नवीन चावला और जस्टिस अरुण भारद्वाज की बेंच ने सुनवाई की। इस दौरान अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज समेत अन्य नेताओं को तीन सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के लिए कहा गया है। अदालत ने कहा, "माफ करिए, हमें रिपोर्ट मिली है कि पूर्ण अनुपालन हो चुका है। अब हम आपको आगे मौका नहीं देंगे। आप हमें गुमराह कर रहे हैं। हमें रजिस्ट्री से रिपोर्ट मिली है कि सभी पेपर दिए जा चुके हैं। अब आप अपना जवाब दीजिए, नहीं तो हम आपके अधिकार बंद कर देंगे।"
यह भी पढ़े -सोने की कीमत में 950 और चांदी में 5,400 की बड़ी गिरावट, जानें दिल्ली, मुंबई, जयपुर समेत अपने शहर के ताजा भाव
AAP के वकील ने क्या कहा?
आप नेताओं की तरफ से कोर्ट में मौजूद अधिवक्ताओं ने बेंच से कहा कि कई डॉक्यूमेंट अभी तक उन्हें नहीं मिले हैं। वकील विवेक जैन ने बताया, "लॉर्डशिप, वास्तव में आपने छह आइटम के लिए कहा है। लेकिन इसमें से तीन ही हमें दिए गए हैं। हमारे पास इसकी सूची है।" इस पर कोर्ट ने कहा कि वे अपनी आपत्तियां जवाब में दाखिल कर सकते हैं। अब इस मामले में अगली सुनवाई जनवरी, 2027 में होने वाली है।
सोशल मीडिया पर की थीं टिप्पणियां
जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने 14 मई, 2026 को स्वतः संज्ञान लेते हुए आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्रवाई शुरू की थी। इसके साथ ही उन्होंने खुद को कथित शराब घोटाले के मामले से अलग कर लिया था। इसके बाद आप नेताओं ने सोशल मीडिया पर इस मामले से जुड़ी कुछ टिप्पणियां की थीं। तभी से यह मामला अदालत में चल रहा है।
Created On :  

