Delhi Firing News: मंत्री कपिल मिश्रा के ऑफिस के बाहर 18 से 20 राउंड फायरिंग, एक युवक की मौत, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के सोनिया विहार के विधायक और बीजेपी सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा के दफ्तर के पास सोमवार को गोलीबारी हो गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। खबर है कि ऑफिस के बाहर अपराधियों ने 18 से 20 राउंड फायरिंग की।
यह भी पढ़े -डिजिटल ठगी पर RBI का बड़ा एक्शन! पेमेंट कंपनियों को 6 घंटे में देनी होगी फ्रॉड की जानकारी, जानिए नए नियम
यह घटना खजूरी थाना क्षेत्र के सोनिया विहार इलाके में हुए जिसमें समीर नाम के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर वारदात के बाद वहां से भाग गया। पुलिस की टीमें मामले की जांच कर रही हैं और आरोपियों की पहचान करने व उन्हें खोजने के लिए सीCCTV फुटेज खंगाल रही हैं। सबूत जुटाने के लिए क्राइम टीम और एफएसएल (FSL) टीम को भी मौके पर बुलाया गया। हत्या के पीछे का मकसद अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस निजी दुश्मनी समेत सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।
यह भी पढ़े -तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से पलटी गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, वाघाला के पास हुए हादसे में ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त
घटना पर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए रेखा गुप्ता सरकार को निशाने पर लिया। आप ने एक्स हैंडल पर लिखा, "बीजेपी सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा के दफ्तर के पास एक युवक, समीर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे बेखौफ होकर गोलियां चला रहे हैं।"
पार्टी ने हैंडल पर आगे लिखा, "अमित शाह जी, आखिर कितनी और जानें जाने के बाद आप अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करेंगे? देश को सुरक्षा देने वाला गृह मंत्री चाहिए, सिर्फ कागजों पर जवाबदेही निभाने वाला नहीं।"
Created On :  
