Air Pollution: दिल्ली की हवा अब भी जहरीली, भोपाल में भी AQI 213 पर पहुंचा, जानिए आपके शहर का क्या है हाल?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिवाली के बाद दिल्ली की हवा में थोड़ा सुधार जरूर हुआ है, लेकिन लोगों को अभी प्रदूषण से राहत नहीं मिली है। राजधानी का AQI अब 299 पर आ गया है। इसके बावजूद हवा की हालत काफी खराब बनी हुई है। वहीं, भोपाल में भी प्रदूषण ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। यहां हवा का AQI 213 दर्ज किया गया है। यानी भोपाल की हवा भी साफ नहीं है। दूसरी ओर, पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं 5 हजार से ज्यादा हो गई हैं। इससे दिल्ली समेत कई शहरों की हवा पर बुरा असर पड़ रहा है।
यह भी पढ़े -महाराष्ट्र में UCC को लेकर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, फडणवीस सरकार को लगाई लताड़, यूपी में अखिलेश यादव पर भी गरजे
दिल्ली में प्रदूषण से अभी राहत नहीं
दिल्ली की हवा में थोड़ा बदलाव आया है, लेकिन प्रदूषण का खतरा अभी बना हुआ है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, राजधानी का AQI 299 दर्ज किया गया है। यह हवा की खराब हालत को दिखाता है। वहीं, पंजाब में खेतों में पराली जलाने के मामले 5 हजार के पार पहुंच गए हैं। पिछले साल के मुकाबले इस बार इन घटनाओं में 23.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस मुद्दे पर बीजेपी और आम आदमी पार्टी एक-दूसरे को जिम्मेदार बता रही हैं।
भोपाल समेत इन शहरों की हवा भी खराब
देश के कई बड़े शहरों में हवा की हालत एक जैसी नहीं है। कहीं प्रदूषण ज्यादा है तो कहीं थोड़ी राहत है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, प्रमुख शहरों का AQI इस तरह रहा।
दिल्ली – 299
जयपुर – 215
अमृतसर – 213
भोपाल – 213
चेन्नई – 166
लखनऊ – 145
मुंबई – 135
बेंगलुरु – 131
इन आंकड़ों में दिल्ली सबसे आगे है। वहीं भोपाल का AQI भी 213 होने से यहां की हवा को लेकर सावधान रहने की जरूरत है।
यह भी पढ़े -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी धनतेरस की बधाई, भगवान धन्वंतरि से की प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना
कितना AQI होना अच्छा और कितना खराब?
AQI से पता चलता है कि हमारे आसपास की हवा कितनी साफ या गंदी है। इसके जरिए यह भी समझ आता है कि प्रदूषण से सेहत को कितना नुकसान हो सकता है।
भारत में AQI को 6 हिस्सों में बांटा गया है।
0 से 50: हवा अच्छी मानी जाती है।
51 से 100: हवा ठीक रहती है।
101 से 200: हवा सामान्य स्तर पर होती है।
201 से 300: हवा खराब होती है।
301 से 400: हवा बहुत खराब होती है।
401 से 500: हवा गंभीर हालत में होती है।
हवा खराब होने पर बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा के मरीजों को ज्यादा परेशानी हो सकती है। ऐसे लोगों को प्रदूषण बढ़ने पर बाहर कम निकलना चाहिए। साथ ही, बाहर ज्यादा देर तक दौड़ने या कसरत करने से बचना चाहिए।
Created On :  
