मौसम अपडेट: दिल्ली-UP-बिहार समेत 15 राज्यों में बारिश और तूफान की चेतावनी, पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा

दिल्ली-UP-बिहार समेत 15 राज्यों में बारिश और तूफान की चेतावनी, पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा
आज दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और समुद्र में जाने वालों को सावधानी बरतनी होगी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नवंबर के महीने में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। देश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं। मौसम विभाग ने 11 नवंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान समेत 15 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इस बदलाव का असर पहाड़ी इलाकों और समुद्र के पास रहने वाले लोगों पर भी पड़ सकता है। पहाड़ों में रहने वालों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। वहीं मछुआरों को समुद्र में जाने से मना किया गया है।

इन 15 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में मौसम बदल सकता है। इन जगहों पर बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधान रहने की सलाह दी गई है।

दिल्ली में आज होगी तेज बारिश

आपको बता दें कि, दिल्ली में 11 नवंबर को तेज बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवा 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। बारिश के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो सकती है। तापमान की बात करें तो यहां दिन में पारा 30 डिग्री और रात में 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

उत्तर प्रदेश के इन शहरों में आंधी-बारिश

वहीं, उत्तर प्रदेश के कई शहरों में आज मौसम खराब रह सकता है। अलीगढ़, मेरठ, ललितपुर, बांदा, बाराबंकी, झांसी, गोरखपुर, इटावा, बिजनौर और गाजियाबाद में तेज बारिश की संभावना है। कुछ जगहों पर 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। लखनऊ में दिन का तापमान 31 डिग्री और रात का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Created On :  

Tags

Next Story