Gandhi Family News: गांधी परिवार पर फिर बरसीं कंगना रनौत, मेनका-सोनिया गांधी को लेकर किया बड़ा दावा

गांधी परिवार पर फिर बरसीं कंगना रनौत, मेनका-सोनिया गांधी को लेकर किया बड़ा दावा
बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने गांधी-नेहरू परिवार के इतिहास को लेकर एक बार फिर निशाना साधा है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने गांधी-नेहरू परिवार के इतिहास को लेकर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पुराना वीडियो साझा करते हुए इंदिरा गांधी, मेनका गांधी और सोनिया गांधी के बीच के पारिवारिक रिश्तों को लेकर बड़ा दावा किया है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर राजीव गांधी के अमेठी से चुनाव जीतने के समय का एक पुराना वीडियो आर्काइव क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो क्लिप संजय गांधी के निधन के बाद हुए उपचुनाव की बताई जा रही है। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और संजय गांधी की युवा पत्नी मेनका गांधी सभी एक साथ दिखाई दे रहे हैं।

इस क्लिप पर बीजेपी सांसद ने क्या कहा?

इस वीडियो क्लिप पर कंगना रनौत ने टिप्पणी करते हुए कहा, "क्लिप के अंत में जब हर कोई वहां से चला जाता है, तब भी मेनका गांधी एक चोट खाए हुए मासूम बच्चे की तरह इंदिरा गांधी की ओर देखती रहती हैं। वे एक छोटी सी मुस्कान या अपनी तरफ एक नजर की उम्मीद करती हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ रूखापन ही मिलता है। धीरे-धीरे वे ऐसे गायब हो जाती हैं जैसे उनका कोई अस्तित्व ही न हो। यह देखना बेहद हृदयविदारक है।"

यह भी पढ़े -कंगना रनौत ने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का किया रुख, अश्लील कंटेंट हटाने की मांग

सोनिया गांधी पर साधा निशाना

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर बीजेपी सांसद ने निशाना साधते हुए कहा, "दूसरी तरफ, हर कोई एक ऐसी रहस्यमयी विदेशी नागरिक के इशारों पर नाचता दिख रहा है, जो विदेश के एक कैफे में बड़े बेटे राजीव गांधी से मिली थीं और फिर कभी अलग नहीं हुईं।"

उन्होंने आगे बताया, "छोटे बेटे संजय गांधी को राजनीति के लिए तैयार किया जा रहा था, लेकिन उनकी रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके बाद उनकी पत्नी मेनका को बेतुके कारणों से घर से बाहर निकाल दिया गया। कुछ ही समय बाद सास (इंदिरा गांधी) और पति (राजीव गांधी) की भी एक-एक करके हत्या कर दी गई। अंत में, रहस्यमयी विदेशी सोनिया गांधी सरकार की मुखिया बन गईं। वाह... कितना सुविधाजनक रहा।"

Created On :  

Tags

Next Story