'Belonging A Journey of Love': क्यों सोनिया गांधी ने ठुकराई थी PM की कुर्सी? अब किताब में किया बड़ा खुलासा

यह भी पढ़े -भोपाल में BJP की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, जेपी नड्डा बोले- 'कांग्रेस को जनता 20-30 साल तक सत्ता नहीं देगी'
बच्चों से बात करने के बाद लिया था फैसला
सोनिया गांधी ने किताब में बताया कि चुनाव से कुछ महीने पहले उन्होंने अपने बच्चों के साथ इस बारे में बात की थी। उनके एक बच्चे ने उनसे पूछा था कि अगर कांग्रेस चुनाव जीतती है तो क्या वह प्रधानमंत्री बनेंगी? इस पर सोनिया ने साफ कह दिया था कि वह ऐसा बिल्कुल नहीं करेंगी। जब दोबारा उनसे पूछा गया कि क्या वह अपने फैसले को लेकर पक्की हैं तो उन्होंने हां में जवाब दिया। सोनिया के मुताबिक, उस समय उनके मन में चल रही उलझन भी खत्म हो गई थी।
राहुल और प्रियंका भी नहीं चाहते थे कि मां PM बनें
सोनिया गांधी ने बताया कि राहुल और प्रियंका दोनों नहीं चाहते थे कि वह प्रधानमंत्री बनें। इसकी वजह उनके परिवार के साथ हुए पुराने हादसे थे। दोनों ने अपनी दादी इंदिरा गांधी और पिता राजीव गांधी की हत्या का दर्द झेला था। इसलिए उन्हें लगता था कि प्रधानमंत्री बनने पर उनकी मां की जान को भी खतरा हो सकता है। सोनिया ने लिखा कि उनके बच्चों को उनका यह फैसला सुनकर राहत मिली थी। उन्हें भी अपनी बात कहने के बाद अच्छा लगा था।
यह भी पढ़े -दिया मिर्जा वीडियो मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी, कहा - 'भारत धर्मनिरपेक्ष देश', BMC को दिया दोबारा अपलोड करने का आदेश
पार्टी के लोगों को भी नहीं बताई थी यह बात
सोनिया गांधी ने कहा कि उन्होंने अपने इस फैसले के बारे में किसी को नहीं बताया था। चुनाव के दौरान जब उनसे इस बारे में सवाल किए गए तब भी उन्होंने साफ जवाब नहीं दिया। उस समय उनका पूरा ध्यान कांग्रेस को एकजुट रखने पर था। उनका मानना था कि पार्टी की पुरानी पहचान और काम को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे व्यक्ति की जरूरत थी जिसे सरकार चलाने का अच्छा अनुभव हो और जिसकी छवि साफ हो।
Created On :  
