West Bengal News: 'बंगाल में सिर्फ मंदिर ही क्यों?', 1000 करोड़ के ऐलान पर अधीर रंजन ने शुभेंदु सरकार को घेरा

बंगाल में सिर्फ मंदिर ही क्यों?, 1000 करोड़ के ऐलान पर अधीर रंजन ने शुभेंदु सरकार को घेरा
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के प्राचीन मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए 1,000 करोड़ रुपये के 'तीर्थक्षेत्र सर्किट' का ऐलान किया है।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के प्राचीन मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए 1,000 करोड़ रुपये के 'तीर्थक्षेत्र सर्किट' का ऐलान किया है। इस पर कांग्रेस ने रविवार को प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी का कहना है कि मुख्यमंत्री ने सिर्फ मंदिरों के लिए ही यह घोषणा क्यों की है? उन्होंने कहा कि प्रदेश में चर्च, गुरुद्वारे और मस्जिदें भी हैं, तो केवल मंदिरों के लिए ही पैसा क्यों दिया जा रहा है?

कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार जो पैसा कमा रही है, उसमें प्रदेश के हर धर्म के लोग टैक्स भरते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इस सार्वजनिक धन का इस्तेमाल इस तरह के खर्चों के लिए कर रही है।

शुभेंदु सरकार पर साधा निशाना

समाचार एजेंसी IANS से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर तंज कसा। उनका कहना है, "सरकार चलाने का मतलब यह नहीं है कि आम लोगों के दिए पैसे का इस्तेमाल सरकार जब चाहे, जहां चाहे और जैसे चाहे कर सकती है। अगर ऐसा करना ही है, तो फिर सारे मजहबों के लिए करना है। हमारा देश सिर्फ एक मजहब का देश नहीं है।"

यह भी पढ़े -4 विकेट..8 मेडन, मोहम्मद शमी ने फिर दिखाया कमाल, धारदार गेंदबाजी कर आलोचको को दिया मुंहतोड़ जवाब

'दीवारों को तोड़कर नफरत...'

अधीर रंजन चौधरी ने बताया, "आज काली पूजा और दिवाली का दिन है। मैं कहना चाहूंगा कि आज मजहब की दीवारों को तोड़कर नफरत का माहौल बनाना सही नहीं है। यह नहीं चलेगा। बंगाल में सिर्फ मंदिर ही क्यों? यहां सैकड़ों मस्जिदें, चर्च और गुरुद्वारे भी हैं। अन्यथा इससे ऐसा लगता है कि यह बंगाल सरकार सिर्फ हिंदुओं की सरकार है। यह ठीक नहीं है। सरकार को सबको मिलाकर और सबको साथ लेकर चलना चाहिए।"

Created On :  

Tags

Next Story