Kharge Patna Controversial Remark: PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बिगड़े बोल, बिहार में कार्यक्रम के दौरान हंगामा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार की राजधानी पटना में रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विवादित बयान दिया। उन्होंने बापू सभागार में कहा कि बंगाल बिहार महाराष्ट्र हरियाणा की सरकार चोरी की सरकार है। यह वोट चोरी वाली सरकार है।
यह भी पढ़े -‘JDU खत्म....!’ अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, पार्टी से बाहर होते ही अब नई पार्टी बनाने की घोषणा!
खरगे ने पीएम मोदी को लेकर दिया विवादित बयान
कांग्रेस नेता के इस बयान के बाद जनसभा में हंगामा मच गया। इस दौरान एक व्यक्ति ने कहा कि मोदी कभी नहीं जाएगा। इस पर मंच से खरगे ने गरजते हुए अंदाज में जवाब दिया कि मोदी का बाप भी जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि महंगाई चरम पर है। प्याज महंगे हो रहे हैं। गरीब आदमी दाल रोटी खाता है। दाल नहीं तो प्याज रोटी खाता है। आज प्याज महंगा हो गया, यह मोदी लोगों का गला काट रहा है। पार्लियामेंट चलता है, तो मोदी और शाह डर के पार्लियामेंट के अंदर नहीं आते हैं। राहुल गांधी बाहर गए हैं। अपने काम से गए हैं। जब वापस आएंगे तो इन लोगों की अच्छे से मरम्मत होगी। सिर्फ राहुल राहुल यह लोग करते हैं। इन लोगों के सपने में भी राहुल गांधी आते हैं।
खड़गे ने कहा देश में जितने ज्योतिर्लिंग है, उसमें से एक लिंग में हूं। श्री कृष्ण सिंह जी को उनके 139वीं जयंती पर नमन करता हूं। बाबू लोकतंत्र को मजबूत करने वाले व्यक्ति थे। कमजोर वर्गों को उन्होंने हमेशा आगे किया। जमींदारी प्रथा को श्री कृष्ण सिंह ने खत्म किया। लैंड रिफॉर्म के लिए बड़ा काम श्री कृष्ण सिंह ने किया है। श्री बाबू भूमिहार जाति से थे, उनके जाति के लोग ही जमींदार थे। उसके बावजूद भी उन्होंने जमींदारी प्रथा को हटाया।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'मूलभूत सुविधाओं और बिहार के शिक्षा स्वास्थ्य व्यवस्था पर खूब काम किया। फैक्ट्री और इंडस्ट्री श्री बाबू के कार्यकाल में हीं बिहार में लगे। जब आरएसएस और दूसरी शक्तियां दंगा फैलाने में लगी थी, तो बाबू ने उसका मजबूती से सामना किया। बाबू ने छुआछूत के खिलाफ मुहिम चलाया। बाबा बैधनाथ धाम में दलितों के एंट्री पर पाबंदी थी, उनको एंट्री बाबू ने दिलाया। खड़गे ने कहा कि छुआछूत के मानसिकता वाले लोग आज भी आरएसएस और बीजेपी में भरे हुए हैं। जब तक देश में rss खत्म नहीं होती शांति नहीं आ सकती है।
नीतीश कुमार पर भी साधा निशाना
इसके अलावा उन्होंने नीतीश कुमार को लेकर कहा कि जो समाजवादी सोच के थे, वो बीजेपी आरएसएस के गोद में बैठ गए। जब आपका आइडियोलॉजी कमजोर होती है, तब ऐसी चीज होती हैं। हमने तो कुर्बानियां दी। गांधी जी को मार दिया गया। इंदिरा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। राजीव गांधी को मार दिया गया। हम मरने वाले लोग हैं। आज राहुल गांधी लड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के हल्द्वानी में 8 अगस्त 2026 हवन कार्यक्रम के बाद मंच को शुद्धिकरण किया गया। आजादी के कितने वर्ष बाद अगर छुआ छूत है तो देश कहां खड़ा है। हमें छुआछूत और शुद्धिकरण करने वाले को देश से भागना है। मौजूदा सरकार आज के डेट में अछूतों को इंसान नहीं समझती। 8 अगस्त 2026 को शुद्धिकरण वाले मामले के बाद आज तक पीएम मोदी की जुबान नहीं खुली। हम बिहार वासियों से अनुरोध करने आए हैं कि अछूत वाली मानसिकता को जड़ से खत्म करो। जिस तरह बाबू ने बैद्यनाथ धाम मंदिर में लोगों को लेकर घुसे वैसे हम सब लोग को घोषणा है। बाबू- महात्मा गांधी की पहली मुलाकात बनारस में हुई। बाबू ने 8 साल आजादी की लड़ाई के लिए जेल में काटे।। क्या बीजेपी आरएसएस वाले ने जेल काटा है, आजादी की लड़ाई में?
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने जो अच्छा किया, उस पर बीजेपी क्रेडिट लेती है। बीजेपी के शासन में कुछ गलत हुआ तो कांग्रेस पर थोपती होती है। जहां राम का जन्म हुआ वहां इन लोगों ने चंदा और गहने चोरी किया। यह बिहार की धरती गुरु नानक,बुद्ध की धरती है। आज बिहार उस विचार पर क्यों नहीं चल रहा। कांग्रेस पार्टी ने महिला आरक्षण को पास कराया, लेकिन बीजेपी ने खासतौर पर प्रधानमंत्री ने डीलिमिटेशन लाएंगे नया कानून लाएंगे, कहकर सिर्फ लोगों को भड़काने के लिए इच्छा रखी है।
उन्होंंने अपने भाषण में आगे कहा कि आज आजादी की दूसरी लड़ाई है, इसलिए घर बैठने से काम नहीं चलेगा। आपको रास्ते पर आना होगा लड़ना होगा झगड़ना होगा। अपने हक की रक्षा करनी होगी संविधान का रक्षा करना होगा।। पिछले कुछ दिनों में जो घटा है उससे प्रतीत होता है कि मोदी सरकार और चुनाव आयोग में गहरी सांठ गांठ हुई है। इस सरकार ने मुख्य चुनाव आयुक्त को बचाने के लिए कानून लाया जिससे उसको बचाया जाए। इन बेईमान लोगों को निकालना है। यह डेमोक्रेसी नहीं डिक्टेटरशिप चला रहे हैं।
Created On :  

