jammu kashmir news: महबूबा मुफ्ती का BJP पर हमला, बोलीं- जवाहरलाल नेहरू की विरासत समझना उसके बस की बात नहीं

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की किताब की तारीफ करते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला है। PDP चीफ ने कहा कि बीजेपी जवाहरलाल नेहरू की विरासत को समझ ही नहीं सकती, उन्होंने बीजेपी की सोच को सीमित बताया साथ ही हिंदू-मुस्लिम टकराव पैदा करने पर केंद्रित वाला कहा।
महबूबा ने सोनिया गांधी की किताब पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने सोनिया गांधी को एक नेता से परिपक्व राजनेता के रूप में विकसित होते देखा है। उन्होंने निजी जीवन में काफी दुख और मुश्किलें झेली हैं। सास इंदिरा गांधी और पति राजीव गांधी की हत्या के बाद परिवार ने जिस सदमे का सामना किया, उसके बावजूद सोनिया ने खुद को संभाला। महबूबा ने उनकी किताब को सुखद यादों से भरी एक खूबसूरत रचना बताया, जिसमें कुछ दुखद प्रसंग भी शामिल हैं।
नेहरू की विरासत का किया जिक्र
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जेल गए थे। उनकी बेटी इंदिरा गांधी भी जेल गईं। बाद में उनके परिवार ने देश को दो ऐसे प्रधानमंत्री दिए, जिन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद बेहद कठिन परिस्थितियों में नेहरू ने देश की कमान संभाली। उस समय देश में साक्षरता दर महज 15 से 20 प्रतिशत के आसपास थी और सांप्रदायिक तनाव भी चरम पर था। महबूबा ने कहा कि नेहरू ने ऐसे मुश्किल दौर में देश को संभालने और आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। उनके मुताबिक, BJP के लिए नेहरू के योगदान और ऐतिहासिक विरासत को समझना मुश्किल है।
यह भी पढ़े -प्रधानमंत्री के पिता पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर बरसे, कहा - विरोध विचारों का करें, परिवार का नहीं
यही जवाहरलाल नेहरू की विरासत है। उन्होंने देश को ऐसे समय में संभाला जब हिंदू और मुसलमान एक-दूसरे के खून के प्यासे थे और देश के पास लगभग कुछ भी नहीं था। उदाहरण के लिए साक्षरता दर मुश्किल से 15-20 प्रतिशत थी, मेरा मानना है कि बीजेपी जवाहरलाल नेहरू को नहीं समझ सकती है क्योंकि उनकी बहुत छोटी सोच है और वो हिंदुओं और मुसलमानों के बीच टकराव पैदा करने पर केंद्रित है।
Created On :  


