Bihar News: अमेरिका में पढ़ाई और वहीं नौकरी, जानिए कौन हैं अनंत सिंह के होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार?

डिजिटल डेस्क, पटना। मोकामा के विधायक अनंत सिंह इन दिनों अपनी बेटी की शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को बिहार के नदावां गांव में होने वाली है। घर में शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. इस बीच होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार की पढ़ाई और नौकरी को लेकर भी लोग जानना चाहते हैं। शादी का कार्ड सामने आने के बाद उनकी पढ़ाई की जानकारी भी चर्चा में आ गई है। कार्ड में बताया गया है कि ऋषिकेश ने अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है। ऐसे में आइए जानते हैं उनके बारे में अब तक क्या जानकारी सामने आई है।
कौन हैं ऋषिकेश कुमार?
ऋषिकेश कुमार बिहार के रहने वाले हैं। उनका परिवार बिहटा के कृष्णा नगर में रहता है। हालांकि, वह पिछले करीब 10 साल से अमेरिका में रह रहे हैं। उनके पिता का नाम रणविजय सिंह है जो कमांडेंट हैं। ऋषिकेश ने अपनी आगे की पढ़ाई भी अमेरिका में ही पूरी की है। फिलहाल वह वहीं नौकरी कर रहे हैं। उनके काम को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
अमेरिका की इस यूनिवर्सिटी से किया MBA
शादी के कार्ड की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें दूल्हे के नाम के साथ उनकी पढ़ाई का भी जिक्र किया गया है। कार्ड के मुताबिक, ऋषिकेश कुमार ने अमेरिका के अटलांटा में मौजूद जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से एमबीए की डिग्री हासिल की है। इसी जानकारी के बाद उनकी पढ़ाई को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है।
यह भी पढ़े -मल्लिकार्जुन खरगे की दिवाली वाली टिप्पणियों पर कांग्रेस की सफाई, दक्खन भाषा को लेकर बताया मतलब
बेटी की शादी को यादगार बनाने में जुटे अनंत सिंह
अनंत सिंह अपनी बेटी की शादी को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। इसके लिए उनके पैतृक गांव नदावां में बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। वह खुद भी गांव पहुंचकर शादी की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। उनके समर्थक भी इस काम में जुटे हुए हैं। शादी में बड़ी संख्या में मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है।
Created On :  

