Bihar News: 'निशांत कुमार को CM सिर्फ लालू यादव बना सकते हैं', बिहार की सियासत में IP गुप्ता के बयान से हलचल

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और मंत्री निशांत कुमार को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। क्या निशांत कुमार प्रदेश के मुख्यमंत्री बन सकते हैं? क्या महागठबंधन इसे स्वीकार करेगा? इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आईपी गुप्ता ने मंगलवार को बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि निशांत कुमार को लालू यादव ही सीएम बना सकते हैं।
यह भी पढ़े -अरुणाचल-असम समेत 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट, 60 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, दिल्ली-UP में कोहरा
आईपी गुप्ता ने क्या बताया?
आईपी गुप्ता का कहना है, "मैंने पहले भी कहा है कि बीजेपी को दोस्त और दुश्मन, दोनों पसंद नहीं हैं। वह दोनों को खत्म करना चाहती है। निशांत कुमार का जो सपना है या जेडीयू वाले जो देख रहे हैं, अगर निशांत कुमार को मुख्यमंत्री कोई बना सकता है, तो वह लालू प्रसाद यादव हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "मैं तो मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भी सलाह दूंगा कि आपको मुख्यमंत्री बनाकर बीजेपी आपके साथ भीतरघात करवा रही है। आप भी 25-30 एमएलए को तोड़िए और जेडीयू की तरफ आइए और महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बनाइए। आपको बदनाम करने की सारी साजिशें बीजेपी के लोग कर रहे हैं।"
कांग्रेस ने BJP पर किया हमला?
इस मामले में बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन ने टिप्पणी की है। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी ने अपने ही गठबंधन के प्रमुख सहयोगी जेडीयू को खंडित करने की कोशिश की है, जो सबके सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि जनता के आक्रोश से खारिज पूर्व केंद्रीय मंत्री मध्यस्थता करने बेमौसम तो नहीं आए होंगे। इसकी पुष्टि जेडीयू नेता श्रवण कुमार ने खुद की है कि मामला गड़बड़ है।
उन्होंने आगे बताया कि पूर्व सीएम नीतीश कुमार को बीजेपी ने अपने स्लीपर सेल की सहायता से इतना कंट्रोल कर रखा है कि वे अब निर्णय लेने की स्थिति में नहीं बचे हैं। उन्होंने आगे बताया कि निशांत कुमार से जेडीयू नहीं संभल रही है। यह विधान परिषद चुनाव में साफ हो चुका है। इसके साथ ही उन्होंने जेडीयू को बांटने की बात भी कही।
Created On :  

