मौसम अपडेट: अरुणाचल-असम समेत 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट, 60 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, दिल्ली-UP में कोहरा

यह भी पढ़े -'इन्हें सनातन से कोई मतलब नहीं', ये भाजपा-आरएसएस की नाजायज...एक बार फिर पप्पू यादव ने बाबाओं को लेकर दिया विवादित बयान
13 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक, आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश हो सकती है। इसके अलावा तमिलनाडु, केरल, उत्तराखंड, अंडमान-निकोबार, लक्षद्वीप और पुडुचेरी में भी पानी गिरने की संभावना है। कुछ इलाकों में तेज हवा चल सकती है। इसकी रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। जम्मू-कश्मीर के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फ गिरने का अनुमान है।
दिल्ली में सुबह दिखेगा कोहरे का असर
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में आज हल्के बादल छाए रह सकते हैं। सुबह के समय कई इलाकों में कोहरा देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, यहां दिन का तापमान 27 डिग्री और रात का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 11 और 12 नवंबर को भी सुबह हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है।
यह भी पढ़े -दुनिया के दिग्गज टेक टायकून जेनसन हुआंग की जासूसी का मामला, महिला के चीनी खुफिया एजेंसी से कनेक्शन! मंत्रालय ने किया स्पष्ट
यूपी-बिहार में बारिश के आसार नहीं
इसके अलावा उत्तर प्रदेश में आज मौसम साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि सुबह कुछ जिलों में हल्का कोहरा छा सकता है। 11 नवंबर को मेरठ, शामली, सहारनपुर और वाराणसी समेत कई जगहों पर धुंध देखने को मिल सकती है। वहीं बिहार में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। पटना, गया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और भागलपुर समेत ज्यादातर जिलों में मौसम सूखा रहने का अनुमान है।
Created On :  
