अमेरिकी अधिकारियों ने लगाए आरोप: दुनिया के दिग्गज टेक टायकून जेनसन हुआंग की जासूसी का मामला, महिला के चीनी खुफिया एजेंसी से कनेक्शन! मंत्रालय ने किया स्पष्ट

दुनिया के दिग्गज टेक टायकून जेनसन हुआंग की जासूसी का मामला, महिला के चीनी खुफिया एजेंसी से कनेक्शन! मंत्रालय ने किया स्पष्ट
दुनिया के दिग्गज टेक टायकून जेनसन हुआंग की जासूसी का मामला सामने आया है। इसके बाद कॉरपोरेट वर्ल्ड में तहलका मचा हुआ है।

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। दुनिया के दिग्गज टेक टायकून जेनसन हुआंग की जासूसी का मामला सामने आया है। इसके बाद कॉरपोरेट वर्ल्ड में तहलका मचा हुआ है। यह मामला सिर्फ दो कंपनियों द्वारा एक-दूसरे की जासूसी तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इससे आगे बढ़ गया है। अब यह दो देशों के बीच तकनीक की चोरी और व्यावसायिक वर्चस्व का मामला भी बन गया है। हालांकि, चीन ने इस बात को नकारते हुए कहा कि एलिस हुआंग चीनी खुफिया विभाग में काम नहीं करती हैं। यह बयान चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने जारी किया। उन्होंने इन दावों को 'पूरी तरह से बेबुनियाद' और उनके देश को बदनाम करने की कोशिश बताया है।

क्या है पूरा मामला?

इस विवाद के केंद्र में चीनी कारोबारी एलिस हुआंग हैं। इस महिला का एनवीडिया के CEO जेनसन हुआंग से कोई पारिवारिक नाता नहीं बताया जा रहा है। एलिस हुआंग सिंगापुर की कंपनी Megaspeed की पूर्व अधिकारी भी बताई जा रही हैं। यह कंपनी एनवीडिया से AI चिप खरीदने का काम करती थी।

द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिकी खुफिया अधिकारियों को शक था कि एलिस हुआंग चीन के मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट सिक्योरिटी (MSS) के लिए काम करती थीं। यह चीन की प्रमुख खुफिया एजेंसी है।

अमेरिका का आरोप

अमेरिकी अधिकारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि एलिस हुआंग चीन को एनवीडिया की तकनीक और कारोबारी गतिविधियों से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां भेजती थीं। Megaspeed पर भी आरोपों की जांच की गई, जिसमें पता चला कि उसने अमेरिकी निर्यात प्रतिबंधों के बावजूद एडवांस AI चिप को चीन तक पहुंचाने में सहायता की होगी।

जेनसन हुआंग ने स्वीकार की ये बात

जब जेनसन हुआंग ने एनवीडिया के बोर्ड के सामने यह स्वीकार किया कि एलिस हुआंग के साथ उनके अवैध संबंध थे। साथ ही, वह अपनी पत्नी को धोखा भी दे रहे थे। इसके बाद इस मामले का सबसे बड़ा खुलासा हुआ। उन्होंने 8 नवंबर को कर्मचारियों को एक मैसेज भेजा था, जिसमें उनके व्यवहार से उनकी पत्नी और बच्चों को चोट पहुंचने की बात बताई गई थी। साथ ही, उन्होंने अपनी गलती की पूरी जिम्मेदारी भी ली है।

हालांकि, जेनसन हुआंग ने अभी तक सार्वजनिक तौर पर यह स्वीकार नहीं किया है कि उन्हें पहले से ही पता था कि एलिस हुआंग कथित तौर पर चीनी खुफिया एजेंसी के लिए काम कर रही थीं।

चीन ने इस मामले पर क्या कहा?

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने 9 नवंबर, 2026 को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। साथ ही कहा कि चीन पर लगे जासूसी के आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। यह बात उनके देश को बदनाम करने और उसके खिलाफ दुष्प्रचार करने के अलावा कुछ नहीं है। इससे पहले भी वह इन खबरों को खारिज कर चुके हैं।

Created On :  

Tags

Next Story