Israel News: इजरायल में नई सरकार की तैयारी, गादी आइजेनकोट को राष्ट्रपति ने दिया न्योता

इजरायल में नई सरकार की तैयारी, गादी आइजेनकोट को राष्ट्रपति ने दिया न्योता
इजरायल में चुनाव नतीजों के बाद अब नई सरकार के गठन की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने गादी आइजेनकोट को अगली सरकार बनाने के लिए न्योता दिया है।

डिजिटल डेस्क, यरूशलम। इजरायल में चुनाव नतीजों के बाद अब नई सरकार के गठन की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने गादी आइजेनकोट को अगली सरकार बनाने के लिए न्योता दिया है। इस दौरान हर्जोग ने ईरान से मिल रहे खतरे को गंभीर बताया है। साथ ही कहा कि ईरान ने अपनी धमकियों को एक पल के लिए भी बंद नहीं किया है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे से जल्द निपटने की बहुत जरूरत है।

इजरायली राष्ट्रपति ने क्या कहा?

इजरायली राष्ट्रपति ने नई सरकार के गठन के लिए रविवार को औपचारिक रूप से गादी आइजेनकोट को सरकार बनाने का मौका दिया है। इस दौरान उन्होंने गाजा के लिए 20 सूत्रीय योजना को आगे बढ़ाने की भी बात कही है। इसके अलावा लेबनान और क्षेत्र के दूसरे पड़ोसी मुल्कों के साथ बातचीत जारी रखने पर जोर दिया है। इसके साथ ही अमेरिका में हाल ही में हुए मिडटर्म चुनावों के बाद बने राजनीतिक हालात का भी जिक्र किया है।

हर्जोग की आइजेनकोट से अपील

इसाक हर्जोग ने इस बात को स्वीकार किया कि लिकुड अब भी देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। साथ ही उन्होंने आइजेनकोट से ऐसी सरकार बनाने की अपील की है, जो उन सभी इजरायलियों का प्रतिनिधित्व करे, चाहे उन्होंने पिछली सरकार को वोट दिया हो या उसके विरोधी गठबंधन को। उन्होंने आगे कहा कि उनकी दिल से इच्छा है कि देश में चाहे जिसकी भी सरकार बने, वह देश के सभी वर्गों के बीच एकता, जुड़ाव और आपसी भरोसा बहाल करने का काम करे।

राष्ट्रपति के न्योते के बाद आइजेनकोट का बयान

राष्ट्रपति से सरकार बनाने का न्योता मिलने के बाद आइजेनकोट ने बयान दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में इजरायल बेहद चुनौतीपूर्ण और निर्णायक आपातकालीन दौर से गुजर रहा है। उनका कहना है कि देश कई मोर्चों पर युद्ध का सामना कर रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि सेना के अभी भी कई लक्ष्य बाकी हैं। इसके अलावा देश एक गंभीर कूटनीतिक संकट से भी गुजर रहा है। इसके साथ ही उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि देश के कुछ सबसे करीबी सहयोगी भी अब उसके साथ अपने संबंधों पर दोबारा विचार करने की स्थिति में हैं। इसके अलावा उन्होंने अंदरूनी हालात पर भी चिंता जताई है।

Created On :  

Tags

Next Story