Sheikh Hasina return to Bangladesh: क्या बांग्लादेश वापसी के पीछे शेख हसीना कर रही 'पॉलिटिकल ड्रामा'? तारीक रहमान सरकार ने किया चौंकाने वाला दावा

क्या बांग्लादेश वापसी के पीछे शेख हसीना कर रही पॉलिटिकल ड्रामा? तारीक रहमान सरकार ने किया चौंकाने वाला दावा
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश वापसी पर बांग्लादेश की तारिक रहमान सरकार ने बड़ा दावा किया है। बांग्लादेश सरकार ने सोमवार को कहा कि भारत में रह रहीं पूर्व पीएम शेख हसीना की फिलहाल अपने देश लौटने का कोई इरादा नहीं है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश वापसी पर बांग्लादेश की तारिक रहमान सरकार ने बड़ा दावा किया है। बांग्लादेश सरकार ने सोमवार को कहा कि भारत में रह रहीं पूर्व पीएम शेख हसीना की फिलहाल अपने देश लौटने का कोई इरादा नहीं है। दरअसल, हाल ही में शेख हसीना ने दिल्ली स्थित बांग्लादेश अच्चायोग से नया पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र (एनआईडी) जारी करने का अनुरोध किया है। इस पर बांग्लादेश के चीफ प्रॉसिक्यूटर मो। अमीनुल इस्लाम ने कहा कि उनकी यह सब कोशिशें केवल एक राजनीतिक ढोंग हैं।

बता दें, बांग्लादेश में अगस्त 2024 के दौरान छात्र आंदोलन के चलते शेख हसीना को सत्ता गंवानी पड़ी थी। इसके बाद वह बांग्लादेश से भारत आ गई थी। वह तब से ही भारत में रह रही हैं। बांग्लादेश सरकार ने साफ कर दिया है कि उन्हें कोई ट्रैवल डॉक्यूमेंट या नया पासपोर्ट जारी नहीं किया जाएगा। विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने उन्हें भगोड़ा बताते हुए पासपोर्ट देने से इनकार किया है। बांग्लादेश ने भारत सरकार से उनके प्रत्यर्पण की मांग भी की है। भारत के विदेश मंत्रालय ने प्रत्यर्पण का अनुरोध मिलने की पुष्टि की है और कहा है कि स्थापित प्रक्रियाओं के तहत इस पर विचार और जांच की जा रही है।

दिसंबर में शेख हसीना के बांग्लादेश लौटने की चर्चांए

शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने और वहां कानूनी कार्यवाही का सामना करने की इच्छा जताई है। बांग्लादेश अवामी लीग ने अपने आधिकारिक एक्स प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी। इसके मुताबिक, लंदन स्थित कानूनी फर्म मैट्रिक्स चैंबर्स के माध्यम से उनके वकीलों ने बांग्लादेश की कार्यवाहक उच्चायुक्त प्रीति रहमान को पत्र भेजकर नए दस्तावेज जारी करने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने का आग्रह किया है। लेटर में कहा गया है कि अंतरिम प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की ओर से शेक हसीना का मौजूदा बांग्लादेशी पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र रद्द किए जाने की खबरें हैं।

नए दस्तावेज जारी करने की मांग

वकीलों ने उनकी बांग्लादेशी नागरिकता और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संधियों के तहत देश के दायित्वों का हवाला देते हुए नए दस्तावेज जारी करने की मांग की है। हसीना ने पहले भी दिसंबर में स्वदेश लौटने की बात कही थी। विभिन्न मंचों के जरिए उन्होंने कहा था कि वह बांग्लादेश पहुंचकर अदालत के सामने आत्मसमर्पण करना चाहती हैं। उनके सहयोगियों के अनुसार, वापसी की तारीख का ऐलान दस्तावेजी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद किया जाएगा।

Created On :  

Tags

Next Story