Fact Check: क्या त्रिपुरा में BSF जवानों पर अटैक करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की, जानें वायरल वीडियो का सच

क्या त्रिपुरा में BSF जवानों पर अटैक करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की, जानें वायरल वीडियो का सच
उत्तर-पूर्वी राज्य त्रिपुरा के आशाबाड़ी एरिया में 2 नवंबर को कथित तस्करों के गिरोह ने BSF (सीमा सुरक्षा बल) के जवानों पर हमला कर दिया था। इस हमले में तीन जवान घायल हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। इसी घटना से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। उत्तर-पूर्वी राज्य त्रिपुरा के आशाबाड़ी एरिया में 2 नवंबर को कथित तस्करों के गिरोह ने BSF (सीमा सुरक्षा बल) के जवानों पर हमला कर दिया था। इस हमले में तीन जवान घायल हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया था।

इसी घटना से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लोग इन्हें बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई बताते हुए शेयर कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि हमलावरों की पहचान करके पुलिस ने उन्हें सबक सिखाया है।

पड़ताल

वायरल हो रहे एक वीडियो में सड़क किनारे खड़े कुछ पुलिसकर्मी दौड़कर एक युवक को पकड़ते दिखाई दे रहे हैं। युवक दौड़ते समय फुटपाथ पर गिर जाता है, जिसके बाद पुलिस उसको पकड़कर डंडे से पीटती है।

वीडियो में एक चैनल का वाटरमार्क दिखाई दे रहा है, ‘bdlive.com24’। यह एक बांग्लादेशी चैनल है। चैनल ने वीडियो को इसी महीने की 1 तारीख को फेसबुक पर शेयर किया था। उसके कैप्शन में लिखा था, 'एक कपड़ा मजदूर को पकड़ने के लिए दौड़ते समय एक पुलिस अधिकारी गिर गया।'

दरअसल, वायरल वीडियो त्रिपुरा का नहीं बल्कि बांग्लादेश का है, जहां के मीरपुर और गाजीपुर में कपड़ा मजदूरों ने न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने समय अन्य मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे थे। इस दौरान पुलिस ने कई आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर लिया था।

आजतक.कॉम ने भी वायरल वीडियो का फैक्ट चेक किया था। पड़ताल में पता चला कि वीडियो त्रिपुरा का नहीं बल्कि बांग्लादेश का है। इसे गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

Created On :  

Tags

Next Story