PIB Fact Check: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के बयान को गलत तरीके से किया गया पेश, पीआईबी ने बताया सच

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं, इनमें कुछ सच होती हैं तो कुछ फर्जी। ये खबरें मैसेज, ऑडियो या फिर वीडियो के जरिए फेसबुक, एक्स समेत कई प्लेटफॉर्मों पर वायरल होती हैं। इसी क्रम में एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को गलत तरीके से पेश किया गया है।
पोस्ट में दावा किया गया है कि केंद्रीय मंत्री अपने बयान में कहा, 'एक ताकतवर देश के डिप्टी PM मुझे सपोर्ट कर रहे हैं क्योंकि उनकी बेटी बॉलीवुड में काम करना चाहती है।'
यह भी पढ़े -क्या अरुणाचल में घुसपैठ का प्रयास कर रहे चीनी सेना को लोकल लोगों ने खदेड़ दिया? जानें वायरल वीडियो का सच
पड़ताल
भारत सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक ने वायरल दावे को गलत और गुमराह करने वाला बताया है। केंद्रीय मंत्री ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।
पीयूष गोयल ने अपने असली बयान में कहा, 'मैं दुनिया में जहां भी जाता हूं, भारतीय टैलेंट का बहुत स्वागत होता है। वे और चाहते हैं। तो इस तरह, ब्रांड प्रोडक्ट ब्रांड हो सकता है, ब्रांड हमारी काबिलियत का ब्रांड हो सकता है, ब्रांड हो सकता है, अगर आप हमारे, उदाहरण के लिए, मुंबई के बॉलीवुड को देखें, जहां से मैं आता हूं, यह दुनिया भर में पहचाना जाने वाला ब्रांड है। मेरे पास दुनिया के सबसे ताकतवर देशों में से एक का डिप्टी प्राइम मिनिस्टर है जो मेरे पीछे पड़ा है क्योंकि उसकी बेटी बॉलीवुड के साथ काम करना चाहती है। यह एक ब्रांड है।'
गोयल का ओरिजिनल वीडियो...
ऐसे कराएं फैक्ट चेक
अगर आपके पास भी इस तरह की कोई जानकारी मैसेज, वीडियो या फिर ऑडियो के जरिए आती है उस पर सीधे भरोसा न करें। आप उसकी सच्चाई जानने के लिए पीआईबी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको पीआईबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर भी मैसेज या वीडियो भेज कर फैक्ट चेक करा सकते हैं।
Created On :  


