PIB Fact Check: क्या दिल्ली में प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस की गोलीबारी में लोग घायल हुए और मारे गए हैं? जानें वायरल दावे का सच

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं, इनमें कुछ सच होती हैं तो कुछ फर्जी। ये खबरें मैसेज, ऑडियो या फिर वीडियो के जरिए फेसबुक, एक्स समेत कई प्लेटफॉर्मों पर वायरल होती हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस की गोलीबारी में लोग घायल हुए हैं और मारे गए हैं।
पड़ताल - भारत सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक ने वायरल दावे को गलत और भ्रामक बताया है। पीआईबी ने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा, 'इस वीडियो को लोगों को गुमराह करने और गलत जानकारी फैलाने के इरादे से शेयर किया जा रहा है। यह वीडियो बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों के एक विरोध-प्रदर्शन से जुड़ा है। इसका दिल्ली पुलिस से जुड़ी किसी भी घटना से कोई लेना-देना नहीं है।'
इसी के साथ एजेंसी ने लोगों से अपील की है कि वे भ्रामक दावों के झांसे में न आएं। किसी भी जानकारी को शेयर करने से पहले उसकी सच्चाई जांच लें।
यह भी पढ़े -क्या अरुणाचल में घुसपैठ का प्रयास कर रहे चीनी सेना को लोकल लोगों ने खदेड़ दिया? जानें वायरल वीडियो का सच
ऐसे कराएं फैक्ट चेक
अगर आपके पास भी इस तरह की कोई जानकारी मैसेज, वीडियो या फिर ऑडियो के जरिए आती है उस पर सीधे भरोसा न करें। आप उसकी सच्चाई जानने के लिए पीआईबी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको पीआईबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर भी मैसेज या वीडियो भेज कर फैक्ट चेक करा सकते हैं।
Created On :  


