दनुआ घाटी में मौत का तांडव!: बिहार में शांति वाहन को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, पांच की मौत, अंतिम संस्कार के लिए काशी ले जा रहे थे शव

बिहार में शांति वाहन को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, पांच की मौत, अंतिम संस्कार के लिए काशी ले जा रहे थे शव
बिहार से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। एक शव का अंतिम संस्कार कराने के लिए परिवार और परिचित लोग गाड़ी में सवार होकर काशी जा रहे थे।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। एक शव का अंतिम संस्कार कराने के लिए परिवार और परिचित लोग गाड़ी में सवार होकर काशी जा रहे थे। लेकिन बीच रास्ते में ऐसी दुर्घटना हुई कि एक अन्य परिवार में भी मातम पसर गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। यह घटना सोमवार को हजारीबाग के चौपारण स्थित जीटी रोड की दनुआ घाटी में हुई। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। इसकी चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई और उनके परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बता दें कि दनुआ घाटी झारखंड में है। जिस इलाके से लोग शव को ले जा रहे थे, वह बिहार और झारखंड की सीमा पर स्थित है।

शौच के लिए उतरे लोग

जानकारी के मुताबिक, सभी लोग बिहार के बगोदर क्षेत्र के बिहारो टांड से करीब 300 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के काशी में एक शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। इस दौरान सवारी गाड़ी के ऊपर शव रखा हुआ था और अन्य लोग अंदर बैठे हुए थे। इसी दौरान दनुआ घाटी के पास कुछ लोग शौच के लिए गाड़ी से नीचे उतरे। बताया जा रहा है कि चालक ने गाड़ी को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया था। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने सवारी गाड़ी को टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन में बैठे लोग भी इसकी चपेट में आ गए।

मौके पर अफरा-तफरी का माहौल

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को तत्काल सामुदायिक अस्पताल, चौपारण पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। इसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, पहले से ही एक परिवार में शोक का माहौल था। इस बीच हुई इस घटना ने कई अन्य परिवारों को भी गहरे सदमे में डाल दिया है।

Created On :  

Tags

Next Story