Deepotsav At Rashtrapati Bhavan: दीपावली के खास मौके पर राष्ट्रपति भवन पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दीं शुभकामनाएं

दीपावली के खास मौके पर राष्ट्रपति भवन पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दीं शुभकामनाएं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दीपावली के जश्न में पूरा देश डूबा हुआ है। लोग एक-दूसरे को दीवाली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच पीएम मोदी ने रविवार (8 नवंबर) को दीपावली के मौके पर राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी पीएम मोदी को दीपोत्सव की हार्दिक बधाई दी।

राष्ट्रपति भवन की तरफ से आधिकारिक प्लेटफॉर्म एक्स हैंडल से पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मुलाकात की फोटो साझा की गईं है। तस्वीरों में पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक-दूसरे को बधाई संप्रेषित करते नजर आ रहे हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इससे ठीक एक दिन पहले यानी शनिवार (7 नवंबर) को पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं थी। इसके बाद उपराशष्ट्रपति ने पीएम मोदी का आभार जताया था।

दिवाली के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंचे। यहां उन्होंने सुरक्षाबलों के साथ दीपावली का पर्व मनाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बस्तर में नक्सलवाद का आतंक पूरी तरह खत्म हो गया है और अब विकास की बहार शुरू हो गई है। उन्होंने जवानों से कहा कि वह दीपावली मनाने के लिए उनके बीच बस्तर के जंगलों में पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उनका कहना था कि पहले की सरकारों को सुरक्षाबलों की फिक्र नहीं थी।

Created On :  

Tags

Next Story