Ayodhya Deepotsav News: दीयों से जगमगाई राम की नगरी, एकसाथ जले 30 लाख दीपक, 56 घाटों पर बना नया रिकॉर्ड

अयोध्या में आज दीपोत्सव मनाकर रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। भगवान सूर्य के अस्त होते ही राम की नगरी में सरयू के किनारे बने 56 घाटों पर करीब 30 लाख दीये जलाए जलाएंगे गए।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। अयोध्या में आज दीपोत्सव मनाकर रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। भगवान सूर्य के अस्त होते ही राम की नगरी में सरयू के किनारे बने 56 घाटों पर करीब 30 लाख दीये जलाए जलाएंगे गए। इसके साथ ही राम की पैड़ी, सरयू घाट, रामकथा घाट समेत अयोध्या का कोना-कोना भगवान राम के विजय और स्वागत उत्सव की रोशनी से जगमगा उठे। इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए।

सभी घाटों पर बिछाए दीये

इस दीपोत्सव के लिए पिछले कई दिनों से सभी घाटों पर दीये बिछाने का कार्य चल रहा था। अब इनमें तेल और रुई की बाती भी डाल दी गई है। स्वयंसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ताओं ने इस पूरी व्यवस्था की बागडोर संभाली हुई है। कोई दीयों में तेल डाल रहा है तो कोई बाती ठीक करने में लगा हुआ है।

राम की पैड़ी पर भी बड़ी संख्या में दीये रख दिए गए हैं। यहां स्वयंसेवक दीयों में तेल और रुई की बाती डाल रहे हैं। इस कार्यक्रम की शुरुआत करीब शाम 5:30 बजे होने वाली है। यानी दीप प्रज्वलन शुरू किया जाएगा।

फूलों से सजाया गया पूरा श्रीराम जन्मभूमि मंदिर

इस दीपोत्सव के मौके पर पहले श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को फूलों से सजाया गया है। इस कार्यक्रम के तहत आज उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की आरती की जाएगी। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए हैं। आयोजन इलाकों में 20 जोन और 53 सेक्टर बांट दिए गए हैं। क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था में 20 एडीएल एसपी, 45 सीओ समेत करीब 6 हजार पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है। साथ ही पीएसी की 9 कंपनियां और आरएएफ की 3 कंपनियों को तैनात किया गया है। इनके अलावा यूपी एटीएस की दो कमांडो टीमें भी कार्यक्रम की सुरक्षा में लगी हुई है।

Created On :  

Tags

Next Story