मौसम अपडेट: तमिलनाडु-केरल और पुडुचेरी में झमाझम बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP में साफ रहेगा मौसम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नवंबर का महीना शुरू होते ही देश के मौसम में बदलाव दिखने लगा है। दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश हो रही है। वहीं, उत्तर और मध्य भारत में फिलहाल मौसम साफ बना हुआ है। कुछ जगहों पर तेज बारिश हो सकती है, जबकि कई राज्यों में लोगों को धूप और सूखे मौसम का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने 7 नवंबर के लिए कई राज्यों में बारिश का अनुमान लगाया है। इस दौरान कुछ इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। बिजली गिरने और बादलों की तेज गड़गड़ाहट का खतरा भी है। ऐसे में दक्षिण भारत के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
यह भी पढ़े -'हरियाणा का चौराहा बताओ, मेरा युवा मोर्चा अध्यक्ष करेगा चर्चा', राहुल गांधी की चुनौती पर अमित शाह का जवाब
तमिलनाडु और केरल में होगी तेज बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, 7 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में बारिश हो सकती है। तमिलनाडु और पुडुचेरी में कुछ जगहों पर भारी बारिश का अनुमान है। केरल में भी तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा तटीय कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली भी गिर सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।
दिल्ली में बारिश की संभावना नहीं
आपको बता दें कि, दिल्ली में 7 नवंबर को मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने राजधानी के लिए बारिश या आंधी का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। 12 नवंबर तक भी बारिश के आसार कम हैं। ऐसे में लोगों को फिलहाल गर्मी या बारिश की परेशानी से राहत मिल सकती है। दिन के समय मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है।
यह भी पढ़े -मंत्री कृष्णा गौर के आश्वासन के बाद भी नहीं माने सफाई कर्मचारी, CM से मुलाकात के बाद लेंगे फैसला
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?
वहीं, उत्तर प्रदेश में भी 7 नवंबर को बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। अगले कुछ दिनों तक भी भारी बारिश या तेज आंधी की संभावना नहीं जताई गई है। ऐसे में लोगों को फिलहाल साफ मौसम देखने को मिलेगा।
Created On :  
