UP News: गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, डिलीवरी कर्मी घायल, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। यहां गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर अचानक धमाका हुआ है। बताया जा रहा है कि एक डिलीवरी कर्मी शीशे के टुकड़ों से घायल हुआ है। न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' संगठन ने इसकी जिम्मेदारी ली है। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घबरा गए। उस समय चौकी के अंदर एक डिलीवरी बॉय और पुलिसकर्मी मौजूद थे। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे। अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर चौकी के अंदर धमाका किस वजह से हुआ।
यह भी पढ़े -दिया मिर्जा वीडियो मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी, कहा - 'भारत धर्मनिरपेक्ष देश', BMC को दिया दोबारा अपलोड करने का आदेश
धमाके के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
घटना की खबर मिलते ही इंदिरापुरम के एसीपी सूर्यबली मौर्य पुलिस टीम के साथ चौकी पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस यह समझने की कोशिश कर रही है कि वहां रखी चीज में अचानक विस्फोट कैसे हुआ?
फोरेंसिक टीम कर रही जांच
मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से जरूरी नमूने इकट्ठा किए हैं। अब इनकी जांच की जाएगी ताकि पता चल सके कि उस सामान में क्या था और वह कैसे फटा।
CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस चौकी और उसके आसपास लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी जा रही है। इसके जरिए यह पता लगाने की कोशिश है कि संदिग्ध सामान वहां कौन लेकर आया था और वह चौकी के अंदर कैसे पहुंचा।
घायल डिलीवरी बॉय को अस्पताल पहुंचाया
बताया जा रहा है कि, धमाके में कांच के टुकड़े लगने से डिलीवरी बॉय घायल हो गया है। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज किया गया। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Created On :  

