CBSE Exam Date: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे 10वीं-12वीं के एग्जाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट घोषित कर दी है। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 16 फरवरी, 2027 से शुरू होने वाली हैं। बोर्ड के मुताबिक, सभी परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगी। यह ऐलान शुक्रवार को किया गया है। कक्षा 10वीं के स्टूडेंट्स 83 विषयों और 12वीं के विद्यार्थी 121 विषयों की परीक्षा देने वाले हैं। बोर्ड ने यह डेटशीट परीक्षा शुरू होने से 101 दिन पहले जारी की है।
यह भी पढ़े -स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में 3 एवं 4 नवंबर को होगा ‘दिवाली स्किल वाली 2026’ का आयोजन
ऐसे तैयार किया परीक्षा शेड्यूल
CBSE की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक, इस बार 10वीं में 83 विषयों और 12वीं में 121 विषयों को परीक्षा में शामिल किया गया है। डेटशीट तैयार करते वक्त स्टूडेंट्स के विषयों के कॉम्बिनेशन पर खास ध्यान दिया गया है। बोर्ड ने आगे बताया कि इस बार 40 हजार से ज्यादा सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन को ध्यान में रखकर शेड्यूल बनाया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि किसी भी छात्र के चुने गए दो विषयों की परीक्षा एक ही दिन न हो।
शेड्यूल तैयार करते समय इन बातों का रखा ध्यान
जिन विषयों को स्टूडेंट्स अक्सर चुनते हैं, उनके पेपर के बीच पर्याप्त गैप रखने का खास ध्यान रखा गया है, ताकि एक ही दिन चुने हुए पेपर की परीक्षा न हो।
इसके अलावा 12वीं के छात्रों की बड़ी एंट्रेंस परीक्षाओं की संभावित तारीखों को ध्यान में रखकर शेड्यूल तैयार किया गया है।
हर परीक्षा केंद्र पर एक दिन में बैठने वाले स्टूडेंट्स की संख्या और व्यवस्था पर भी ध्यान दिया गया है।
शेड्यूल तैयार करते समय इस बात का भी ध्यान रखा गया है कि स्कूलों में शिक्षकों की लंबे समय तक गैरमौजूदगी न रहे।
साथ ही, स्टूडेंट्स के चुने हुए दो विषयों के पेपर एक ही दिन न आएं, इसके लिए 40 हजार से ज्यादा सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन को ध्यान में रखा गया है।
Created On :  


