पंजाब में टला बड़ा ट्रेन हादसा: कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप, कई बुरी तरह झुलसे

कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप, कई बुरी तरह झुलसे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब से बिहार की ओर जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन के 4 डिब्बों में शुक्रवार (6 नवंबर) को आग लग गई। चलीती ट्रेन में आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्री आग की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गए थे। यह हादसा पंजाब के पटियाला-राजपुरा के पास सराय बंजारा के पास हुआ।

ट्रेन में आग लगने के बाद धुंए का गुबार हर तरफ फैल गया और यात्री डरकर ट्रेन से उतरने लगे। वहीं, इस आग लगने की घटना के कई खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।

दिवाली के मौके पर ट्रेनें खचाखच भरी हुई जा रही हैं ऐसे में आग लगने की खबरों ने यात्रियों की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि इस घटना में किसी भी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है। समय रहते ही सभी यात्रियों को ट्रेन से नीचे उतार लिया गया।

शुरुआत में जानकारी मिली थी कि कर्मभूमि एक्सप्रेस के 5 डिब्बे में आग लगी हुई है। लेकिन रेलवे प्रशासन से सूचना मिलने के बाद अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन के पांच नहीं बल्कि 4 डिब्बों में आग लगी है। घटना के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। कई लोग अपना सामान लेकर कैसे भी करके बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि अभी तक घायलों की संख्या और संभावित जनहानि को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

ट्रेन में आग किस कारण से लगी थी इसका पता लगाया जा रहा है। शुरुआती स्तर पर शॉर्ट सर्किट या तकनीकि खराबी जैसी आशंकाओं की पुष्टि नहीं हुई है। घटना की जांच होगी तभी सटीक कारणों का पता चल पाएगा। आग से हुए नुकसान और यात्रियों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Created On :  

Tags

Next Story