PM Modi Diwali Message: दिवाली पर PM मोदी ने देशवासियों को दिया खास संदेश, जवानों के साथ मनाएंगे त्योहार

दिवाली पर PM मोदी ने देशवासियों को दिया खास संदेश, जवानों के साथ मनाएंगे त्योहार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि इस पावन पर्व पर पूरा देश रोशनी से जगमगा रहा है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि इस पावन पर्व पर पूरा देश रोशनी से जगमगा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी वह देश के जवानों के साथ दिवाली का पावन पर्व मनाएंगे।

PM मोदी ने दिवाली के मौके पर क्या कहा?

पीएम मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा, "नमस्ते... दीपावली का पावन पर्व, पूरा देश रोशनी से जगमगा रहा है। प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है। आप सबको दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।" उन्होंने आगे बताया, "आपकी तरह मैं भी उत्साह से दिवाली मनाता हूं। आप जानते हैं देश के वीर जवानों के बीच जाना मेरा नित्य कर्म है, इस बार भी जारी रहेगा। आप सभी को दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"

यह भी पढ़े -भगवान राम आए अयोध्या तो जले दीप, फिर दिवाली पर क्यों होती है लक्ष्मी-गणेश की पूजा? जानिए इसके पीछे की धार्मिक मान्यता और खास वजह

PM मोदी और उपराष्ट्रपति की मुलाकात

पीएम मोदी ने बताया कि उनकी उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से भी दिवाली के मौके पर शिष्टाचार मुलाकात हुई। इस दौरान उन्होंने उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इससे पहले पीएम मोदी ने धनतेरस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया था, जिसमें बताया था, "सभी देशवासियों को धनतेरस की अनंत शुभकामनाएं। भगवान धन्वंतरि की कृपा से हर किसी का जीवन सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य से परिपूर्ण रहे। हर घर में खुशियों का दीपक जलता रहे, यही मेरी कामना है।" इसके साथ ही उन्होंने आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि को नमन किया और देशवासियों के निरोगी जीवन की प्रार्थना की।

Created On :  

Tags

Next Story