UP News: दिवाली पर गाजियाबाद में बड़ा हादसा, प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, 12 से ज्यादा दमकल गाड़ियां मौके पर

दिवाली पर गाजियाबाद में बड़ा हादसा, प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, 12 से ज्यादा दमकल गाड़ियां मौके पर
दिवाली के मौके पर उत्तर प्रदेश से एक बुरी खबर सामने आई है। राज्य के गाजियाबाद के विजयनगर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित नोवा प्लास्ट कंपनी में भीषण आग लग गई।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। दिवाली के मौके पर उत्तर प्रदेश से एक बुरी खबर सामने आई है। राज्य के गाजियाबाद के विजयनगर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित नोवा प्लास्ट कंपनी में भीषण आग लग गई। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। कंपनी में प्लास्टिक की कुर्सियां बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल और अन्य प्लास्टिक सामग्री रखी हुई थी। इसके कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की ऊंची लपटों के साथ आसमान में काले धुएं का घना गुबार छा गया, जिसे दूर-दूर तक देखा जा सकता था।

एक दर्जन से अधिक पहुंचीं दमकल विभाग की गाड़ियां

घटना के बाद इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। इसके बाद तुरंत विभाग की टीमें मौके के लिए रवाना हो गईं। आग इतनी भयावह थी कि एक दर्जन से ज्यादा दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर बुलाया गया। इसके बाद दमकलकर्मियों ने आग को आसपास की औद्योगिक इकाइयों तक फैलने से रोकने के लिए तुरंत मोर्चा संभाल लिया। कई दमकल गाड़ियों की सहायता से लगातार पानी की बौछार की जा रही है, ताकि आग पर काबू पाया जा सके।

दमकलकर्मियों के सामने चुनौती

जानकारी के मुताबिक, कंपनी में प्लास्टिक का कच्चा माल और अन्य ज्वलनशील सामग्री बड़ी मात्रा में रखी हुई है। इस वजह से दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल दमकल विभाग की टीमें आग बुझाने के लिए लगातार मशक्कत कर रही हैं। अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि आग किस वजह से लगी है। मौके पर पुलिस की टीमें भी मौजूद हैं। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।

Created On :  

Tags

Next Story