Air Pollution: दिवाली के बाद हवा में घुला जहर! फरीदकोट से श्रीगंगानगर तक प्रदूषण का कहर, दिल्ली-NCR भी बेहाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिवाली के बाद देश के कई शहरों में प्रदूषण तेजी से बढ़ गया है। पटाखों के धुएं और पराली जलाने से हवा इतनी खराब हो गई है कि लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। कई जगहों पर दूर तक धुंध दिखाई दे रही है। सुबह के समय सड़कों पर ऐसा लग रहा है जैसे घना कोहरा छाया हो। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में हालात ज्यादा खराब हैं। कई शहरों की हवा सांस लेने लायक नहीं बची है। तो चलिए जानते हैं देश के सबसे प्रदूषित शहरों का हाल।
यह भी पढ़े -'इन्हें सनातन से कोई मतलब नहीं', ये भाजपा-आरएसएस की नाजायज...एक बार फिर पप्पू यादव ने बाबाओं को लेकर दिया विवादित बयान
फरीदकोट में सबसे ज्यादा प्रदूषण, AQI 1312 पहुंचा
बताया जा रहा है कि देश में सबसे खराब हवा पंजाब के फरीदकोट की है। यहां AQI 1312 दर्ज किया गया है। इसके बाद राजस्थान का श्रीगंगानगर दूसरे नंबर पर है, जहां यह आंकड़ा 1228 है। पंजाब का बठिंडा 1122 AQI के साथ तीसरे स्थान पर है। हरियाणा के सिरसा में 809 और पानीपत में 614 AQI दर्ज किया गया है।
हिसार, पटियाला और गुरुग्राम में भी हवा खराब
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के हिसार में AQI 610 दर्ज किया गया है। वहीं पंजाब के पटियाला में यह 565 है। गुरुग्राम में 546 और करनाल में 511 AQI है। पंजाब के लुधियाना में भी हवा की हालत अच्छी नहीं है। यहां AQI 500 तक पहुंच गया है।
यह भी पढ़े -दुनिया के दिग्गज टेक टायकून जेनसन हुआंग की जासूसी का मामला, महिला के चीनी खुफिया एजेंसी से कनेक्शन! मंत्रालय ने किया स्पष्ट
दिल्ली-NCR में भी सांस लेना मुश्किल
वहीं, दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी प्रदूषण का असर साफ दिखाई दे रहा है। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली का AQI 387 और नोएडा का 303 है। खराब हवा के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। बच्चों और बुजुर्गों को खास सावधानी बरतने और बिना जरूरत बाहर न जाने की सलाह दी जा रही है।
Created On :  
