Kanpur Thar Accident: LIC एजेंट की मौत के मामले में आरोपी गीता सचान को कोर्ट से मिली राहत, पिता बोले- बेटी की गलती का बहुत दुख है

LIC एजेंट की मौत के मामले में आरोपी गीता सचान को कोर्ट से मिली राहत, पिता बोले- बेटी की गलती का बहुत दुख है
कानपुर थार हादसे में आरोपी गीता सचान को कोर्ट ने रिहा कर दिया है। वहीं, उनके पिता ने पीड़ित परिवार से माफी मांगी और हादसे पर दुख जताया है।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कानपुर में थार गाड़ी से हुए हादसे के मामले में आरोपी गीता सचान को कोर्ट से राहत मिली है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था लेकिन कोर्ट ने निजी मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया। इस दौरान अदालत ने पुलिस से भी सवाल किए और पूछा कि सड़क हादसे के केस में हत्या की धारा क्यों लगाई गई? इस घटना में 60 साल के एक LIC एजेंट की जान चली गई थी। अब गीता के पिता अशोक कुमार ने भी सामने आकर पीड़ित परिवार से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि इस घटना का उन्हें बहुत दुख है।

बेटी की गलती पर पिता ने मांगी माफी

गीता सचान के पिता अशोक कुमार ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि वह उस परिवार के दर्द को समझ सकते हैं, जिसने अपना सदस्य खो दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस घटना का बहुत अफसोस है। उनकी बेटी की गाड़ी से एक व्यक्ति की जान चली गई, लेकिन अब वह उसे वापस नहीं ला सकते। उन्होंने पीड़ित परिवार से माफी भी मांगी।

हादसे के बाद परिवार ने नहीं मनाई दिवाली

अशोक कुमार ने बताया कि इस घटना के बाद उनके घर में भी दिवाली नहीं मनाई गई। घर में पूजा का सामान, दीये और मोमबत्तियां आई थीं, लेकिन किसी ने उनका इस्तेमाल नहीं किया। उन्होंने कहा कि जिस परिवार ने अपना सदस्य खोया है, उसके घर में भी त्योहार की खुशियां नहीं रही होंगी। उनकी छोटी बेटी ने केवल दो-तीन दीये जलाए थे। परिवार ने पटाखे भी नहीं फोड़े।

‘बेटी पहले भी चलाती थी बड़ी गाड़ी’

गीता के पिता ने कहा कि उनकी बेटी पहली बार गाड़ी नहीं चला रही थी। वह पहले भी दिल्ली से गाड़ी चलाकर घर आती थी। उसके पास गाड़ी के सभी जरूरी कागज थे। उन्होंने बताया कि बेटी ने अपनी पढ़ाई पूरी की थी और हाल ही में घर आई थी। उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि ऐसा हादसा हो जाएगा। उनका कहना है कि कभी-कभी अच्छे लोगों से भी ऐसी घटनाएं हो जाती हैं।

Created On :  

Tags

Next Story