Assam News: असम में बड़ा रेल हादसा! कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतरे, 50 यात्री घायल, मचा हड़कंप

डिजिटल डेस्क, दिसपुर। असम में बुधवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया। गुवाहाटी के पास डिगारू इलाके में कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस अचानक पटरी से उतर गई। इस घटना के बाद रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। ट्रेन के इंजन के साथ कुल सात डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के समय ट्रेन में कई यात्री सवार थे। घटना की खबर मिलते ही रेलवे की टीम मौके पर पहुंच गई और बचाव का काम शुरू कर दिया गया। बताया जा रहा है कि, 50 यात्री घायल हो गए हैं।
यह भी पढ़े -दिया मिर्जा वीडियो मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी, कहा - 'भारत धर्मनिरपेक्ष देश', BMC को दिया दोबारा अपलोड करने का आदेश
सुबह 6:54 बजे हुआ हादसा
यह घटना बुधवार सुबह करीब 6:54 बजे हुई। ट्रेन नंबर 13125 कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस डिगारू रेलवे स्टेशन पहुंच रही थी। इसी दौरान दूसरी ट्रेन को पहले जाने के लिए रास्ता दिया जा रहा था। तभी ट्रेन की रफ्तार काबू में नहीं रही और इंजन समेत सात डिब्बे पटरी से उतर गए।
यात्रियों को दूसरी ट्रेन से भेजने का इंतजाम
हादसे के बाद रेलवे ने तुरंत राहत का काम शुरू कर दिया। ट्रेन में सफर कर रहे सभी यात्रियों को सुरक्षित बताया गया है। यात्रियों को उनके घर और तय जगह तक पहुंचाने के लिए दूसरी ट्रेन की व्यवस्था की गई है। रेलवे की टीम लगातार यात्रियों की मदद कर रही है।
रेलवे के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे
घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के महाप्रबंधक और दूसरे बड़े अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। मौके पर राहत और बचाव का काम चल रहा है। रेलवे की टीम पटरी से उतरे डिब्बों को हटाने और रेल सेवा को सामान्य करने में जुटी है।
Created On :  

