MP News: शराब के लिए घर में हुआ झगड़ा, गुस्से में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, छलांग लगाकर दी जान

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भोपाल के गुनगा गांव से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां घरवालों ने एक युवक को शराब पीने से मना किया तो वह नाराज हो गया। इसके बाद उसने ऐसा कदम उठा लिया जिससे उसकी जान चली गई। 20 साल का शंकर अहिरवार गांव के पास बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया और वहां से नीचे छलांग लगा दी।
यह भी पढ़े -महाराष्ट्र में UCC को लेकर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, फडणवीस सरकार को लगाई लताड़, यूपी में अखिलेश यादव पर भी गरजे
शराब पीने को लेकर घर में हुआ था झगड़ा
जानकारी के मुताबिक, शंकर अहिरवार का अपने परिवार वालों से शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। घर के लोग उसे शराब पीने से रोक रहे थे। इसी बात पर वह गुस्सा हो गया। गुस्से में वह गांव के पास बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया।
भाई ने बचाने की कोशिश की, लेकिन नहीं रोक पाया
शंकर को टंकी पर चढ़ा देखकर उसके भाई ने उसे बचाने की कोशिश की थी। वह भी टंकी पर चढ़ गया था और उसे रोकने का प्रयास किया। लेकिन वह शंकर को समझा नहीं पाया। इससे पहले कि कोई उसे रोक पाता, उसने टंकी से नीचे छलांग लगा दी। ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़े -भोपाल में BJP की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, जेपी नड्डा बोले- 'कांग्रेस को जनता 20-30 साल तक सत्ता नहीं देगी'
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
आपको बता दें कि, मृतक की पहचान शंकर अहिरवार के रूप में हुई है। उसके पिता का नाम पदम अहिरवार है। घटना की सूचना मिलने के बाद गुनगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस कर रही है मामले की जांच
वहीं, थाना प्रभारी रिंकू सिंह जाटव के अनुसार, इस मामले की जांच की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़ी सभी जानकारियां जुटा रही है।
Created On :  

